अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान

अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान (Ajwain Khane ke Fayde Aur Nuksan) – अजवाइन का उपयोग रसोई घर में भोजन के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए खूब किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है की आयुर्वेदा में अजवाइन शरीर के बहुत से रोगो में फायदा पहुंचाने वाली एक असरकारक औषधि है। इसका उपयोग घरेलु औषधि के रूप में भी किया जाता है।

Ajwain Khane ke Fayde | अजवाइन खाने के फायदे

भोजन को पचाने में अजवाइन का कोई सानी नहीं है | यह औषधि शरीर के रोगों जैसे पेट दर्द, वायुगोला, अफारा व कृमि रोग, अपच, दस्त, पेचिश और जुकाम आदि रोगो में असरकारी और फायदेमंद होती है | अजवायन का शर्बत शरीर की वेदना, लकवा व कम्पन जैसी पीड़ाओं में लाभ पहुंचाने वाला होता है |

बहुत से लोग इसके कुछ ही फायदों [ Ajwain Khane Ke Fayde ] के बारे में जानते है। जो इसके बारे में और अधिक जानना चाहते है वे सवाल पूछते है की अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान बताएं ? उनके लिए अजवाइन के और भी अधिक फायदों (13 फायदे) के बारे में जानने के साथ-साथ अजवाइन के कुछ नुकसान की जानकारी आगे इस लेख में दी गई है।

अजवाइन | Ajwain In Hindi

आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन के छोटे-२ दाने गुणों से भरपूर होते है और यह भोजन को पचाने में सहायक, रुचि को बढ़ाने वाली, खाने में तीखी, गरम, तीक्षण, अग्नि प्रदीप्त करने वाली, कड़वी, और पित्त को उत्पन्न करने वाली होती है | साथ ही यह पेट के दर्द, कफ, वायु, बवासीर, उल्टियाँ होने व प्लीहा , का नाश करने वाली है |

अजवाइन की तासीर काफी गर्म होती है इसलिए इसके फायदे जानने के साथ-साथ इसके नुकसान के बारे में जानकारी होना भी अत्यंत आवश्यक है |

अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान बताएं | Ajwain Khane Ke Fayde Aur Nuksan

लेकिन यदि आप इसका सेवन बिना सोचे समझे करते है तो अजवाइन खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते है जिनकी जानकारी आगे दी गई है जिनके बारे में जानने से पहले बात हो जाये अजवाइन के फायदों के बारे में।

अजवाइन के फायदे | Ajwain ke fayde

खांसी, जुकाम, नाक बंद, दमा से लेकर पाचन सम्बन्धी रोगो जैसे बदहजमी, गैस, कब्ज और पेट दर्द आदि रोगो को सफलतापूर्वक दूर करने का घरेलु उपचार है अजवाइन। गठिया, गुर्दे का दर्द और शुगर में भी अजवाइन खाने के फायदे [ Ajwain khane ke fayde ] आपको हैरान कर देंगे।

आइये और अधिक जानते है अजवाइन के फायदे |

1. जुकाम व नाक बंद का प्रभावशाली इलाज

अजवायन को तवे पर गरम करके मलमल की पोटली में बाँध कर सूँघने पर जुकाम व नाक बंद रहने जैसी समस्याओं से निजात मिलती है | अजवायन के चूर्ण को भी सूँघने से पुराना नजला, जुकाम व दिमागी कीड़े नष्ट होते हैं |

2. मोटापे में अजवाइन का प्रयोग फायदेमंद

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो अजवाइन को पानी में भिगो कर रख दीजिये | सुबह-२ यह पानी छान कर पी लीजिये | इस तरह से अजवाइन के पानी [ajwain water]  का सेवन आपके वजन को कम करने में फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। |

How to lose weight fast : 3 easy tips to lose weight

3. बदहज़मी से होने वाला पेट दर्द में अजवाइन का प्रयोग फायदेमंद [Ajwain khane ke fayde]

पेट में दर्द होने पर आधा या एक चौथाई चम्मच अजवाइन ले कर उसमे थोड़ा सा काला नमक डाल कर, दोनों को अच्छे से मसल ले | इतना मसले की अजवाइन अपनी सुगंध छोड़ने लग जाये | अब इस मिश्रण को मुँह में डाल कर अच्छे से चबा चबा कर खा ले और ऊपर से आधा गिलास पानी भी पी ले | बदहज़मी से होने वाले पेट दर्द का यह रामबाण उपाय है |

4. पाचन क्रिया को मजबूत बनाये अजवाइन

बरसात के मौसम में पाचन क्रिया कमजोर पड़ने पर अजवायन का सेवन लाभदायक है | यह अपच, खट्टी डकार व गैस की समस्या दूर करने के लिए अजवायन, काला नमक व सूखी अदरक को पीस कर चूर्ण बनाकर सेवन करें |

5. गठिया के दर्द में आराम दिलाये अजवाइन

  • गठिया रोग होने पर अजवायन और लहसुन को सरसो के तेल में डाल कर उबाल ले , उसके बाद इससे छान कर बोत्तल में भरकर रख ले | इस तेल की मालिश करने या अजवायन के चूर्ण की पोटली से सेंकने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है |
  • अजवायन और सौंठ को सरसों के तेल में डालकर उबाले। जब सौंठ और अजवायन भुनकर लाल होने पर इस तेल को आग से उतरकर शीशी मैं भरकर रख ले। इस तेल से सुबह-शाम दोनों घुटनों की मालिश करने से रोगी के घुटनों का दर्द दूर हो जाता है।
ajwain khane ke fayde
Ajwain khane ke fayde || अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान

6. खाँसी से छुटकारा दिलाये ajwain khane ke fayde

अजवाइन खांसी में भी फायदेमंद होती है:-

  • अजवायन के रस में एक चुटकी काला नमक मिलाकर सेवन करें व ऊपर से गरम पानी पीने से खाँसी से छुटकारा मिलता है | अजवाइन को काले नमक के साथ मिलाकर चबा कर खाने से खांसी में राहत मिलती है ।
  • गुड़ और अजवाइन की चाय का सेवन करने से खांसी के रोग में बहुत फायदा मिलता है |

7. दमा में अजवाइन का प्रयोग फायदेमंद

दमे के रोग में अजवायन और पानी बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह शाम भोजन के बाद लेने से आराम मिलता है |

8. गुर्दे के दर्द में अजवाइन खाना फायदेमंद

गुर्दे के दर्द को दूर करने के लिए आप गुड़ व पीसी हुई कच्ची अजवायन बराबर मात्रा में एक एक चम्मच दिन में चार बार लें |

9. शुगर या मधुमेह में अजवाइन खाना फायदेमंद

शुगर या मधुमेह के रोगियों के लिए अजवायन बहुत ही लाभकारी है साथ ही यह फफूँद संक्रमण से बचाती है |

10. गर्भावस्था में अजवाइन का प्रयोग फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अजवाइन की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह ना सिर्फ खून को साफ़ रखती है वरन रक्त के प्रवाह को भी ठीक करती है |

11. माँ बनने के बाद महिला के लिए फायदेमंद

अजवाइन को गरम पानी में मिला कर पीने से हमारी पाचन क्रिया बढ़ जाती है । अक्सर जब महिलाएं माँ बनती हैं, तो माँ बनने के तुरंत बाद उन्हें खाने के लिए काफी पौष्टिक आहार दिया जाता है इसलिए उन्हे गरम पानी में अजवाइन डालकर पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिससे उनका पाचन क्रिया सही रहे और पेट भी बाहर ना आ पाए।

माँ बनने के बाद महिला को 1 चम्मच आजवाइन और 2 चम्मच गुड़ मिलाकर दिन में 3 बार खिलाने से कमर दर्द दूर होता है साथ ही भूख लगती है | मासिक धर्म की अनेक परेशनिया भी इस नुस्खे से दूर होती है |

12. छोटे बच्चों के लिए Ajwain ke fayde

छोटे बच्चों को जब कभी पेट में दर्द हो तो सरसो के तेल में अजवाइन डालकर उसे थोड़ा गरम करके पेट में हल्के हाथ से मालिश करने पर पेट के दर्द में राहत मिलती है । बच्चे को मिटटी खाने की आदत है तो १ चम्मच अजवाइन का चूर्ण रात में सोते समय नियमित रूप से 3 हफ्ते तक दे, यह आदत छूट जायगी | बच्चे के पेट में कीड़े हो जाये तो आधा-२ ग्राम अजवाइन पाउडर व काला नमक मिलाकर सोते समय गरम पानी के साथ दे , इससे लाभ होगा |

13. सिर में जूँ में अजवाइन के फायदे

सिर में जूँ हो जाये तो 1 चम्मच फिटकरी और 2 चम्मच अजवाइन को पीसकर 1 कप छांछ में मिलाकर बालो की जड़ो में सोते समय लगाए और सुबह सर धो ले | इससे जुए मर कर निकल जायंगी |

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से क्या फायदा होता है? | Khali Pet Ajwain Khane Ke Fayde

जिन लोगो का पाचन कमजोर होता है, पाचन सम्बन्धी समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस, कब्ज, भूख न लगना, लगातार परेशान करती रहती है, उनके लिए सुबह खाली पेट अजवाइन खाना काफी फायदेमंद होता है।

रोजाना नियमित रूप से सुबह गुनगुने पानी के साथ अजवाइन खाने से पाचन सम्बन्धी समस्याएं दूर रहती है, digestive सिस्टम मजबूत होता है। इतना ही नहीं अजवाइन से मिलने वाले सभी फायदे भी आपके शरीर तक पहुंचते है। आप चाहे तो अजवाइन का काढ़ा यानि अजवाइन का पानी बनाकर भी सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते है।

अजवाइन के काढ़े के फायदे | Ajwain Ke Kadhe Ke Fayde

  1. अजवायन के काढ़े से आँखों को धोने पर आँखों की सफाई होती है |
  2. अजवायन का काढ़ा कान में डालने से बहरापन दूर होता है |
  3. अजवाइन और सौंफ का काढ़ा बना कर पीने से दस्त में आराम मिलता है, साथ ही यह पाचन क्रिया को भी मजबूत बनता है | मगर एक बात का ध्यान रखे की इस काढ़े को ठंडा करके ही पीये |

इसके अलावा अजवाइन को आंटे में डालकर परांठा बनाएं तो उसका स्वाद बढ़ जाता है साथ ही पाचन क्रिया भी मजबूत होती है ।

अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान बताएं

Ajwain khane ke fayde, अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान (Ajwain Khane ke Fayde Aur Nuksan) में ये थे अजवाइन के फायदे [Ajwain ke fayde] | आइये अब आपको अजवाइन खाने के नुकसान के बारे में जानकारी देते है |

Triphala Powder || अलग-२ ऋतुओ में त्रिफला चूर्ण लेने की विधि और उसके फायदे || त्रिफला से कायाकल्प

अजवाइन खाने के नुकसान

अजवाइन की तासीर गर्म होने के कारण यह पित्त उत्पन्न करने वाली होती है इसलिए जिन लोगो के शरीर में पित्त की मात्रा या पित्त जनित बीमारिया होती है उन्हें इसका सेवन सोच समझ कर करना चाहिए या बिना परामर्श के नहीं करना चाहिए | जैसे:-

  1. अम्लता (Acidity)
  2. जलन का अहसास
  3. मुंह के छालें पेट में अल्सर
  4. सव्रण बृहदांत्रशोथ
  5. आंतरिक रक्तस्राव

अजवाइन इन स्थितियों / बीमारिओं को बढ़ा कर और बिगाड़ सकती हैं और इन बीमारियों के लक्षणों में वृद्धि कर सकती हैं ।

अजवाइन रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली चीज हैं, इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल करें या खाने में, अजवाइन के फायदे ही फायदे हैं ।

स्वास्थ्य के लिए अजवाइन बहुत लाभकारी है। इस आर्टिकल में आपको आगे बताये गए टॉपिक्स पर जानकारी कैसे लगी ? कृपया कमेंट कर के बताये ,

Ajwain khane ke fayde, अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान, अजवाइन के फायदे [Ajwain ke fayde] , अजवाइन के घरेलू नुस्खे, अजवायन के गुण, अजवायन के लाभ, अजवाइन के काढ़े के फायदे, अजवाइन खाने के नुकसान

अजवाइन खाने से क्या क्या नुकसान होते हैं?

अजवाइन अम्लता (Acidity),जलन का अहसास, मुंह के छालें पेट में अल्सर, सव्रण बृहदांत्रशोथ, आंतरिक रक्तस्राव को बढ़ा कर और बिगाड़ सकती हैं और इन बीमारियों के लक्षणों में वृद्धि कर सकती हैं इसलिए अजवाइन का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए।

अजवाइन खाने से कौन कौन से फायदे?

भोजन को पचाने में इस औषधि का कोई सानी नहीं है | यह औषधि शरीर के रोगों जैसे पेट दर्द, वायुगोला, अफारा व कृमि रोग, अपच, दस्त, पेचिश और जुकाम आदि रोगो में असरकारी और फायदेमंद होती है | 

प्रेगनेंसी में अजवाइन खाने से क्या होता है?

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अजवाइन की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह ना सिर्फ खून को साफ़ रखती है वरन रक्त के प्रवाह को भी ठीक करती है |

Disclaimer

हम उम्मीद करते है की इस लेख में Ajwain khane ke fayde, अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान (Ajwain Khane ke Fayde Aur Nuksan) में ये थे अजवाइन के फायदे [Ajwain ke fayde] और अजवाइन खाने के नुकसान की जानकारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

Learn All Tarot Cards with their meaning Hindi and English

आपके लिए कुछ जरूरी लेख:-

अनचाहे बाल अब नहीं

कमर दर्द का इलाज

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

लो ब्लड प्रेशर के कारण, लक्षण और उपचार

आम खाने के फायदे, उपयोग व नुकसान

DMCA.com Protection Status