आम खाने के फायदे || आम :- रोग दूर करने में अद्भुत || Health benefits of Mango

आम खाने के फायदे || आम :- रोग दूर करने में अद्भुत || Health benefits of Mango

आम फलों का राजा है और खाने का मीठा फल है | आम का वृक्ष धर्मिक वृक्ष तो है ही इसके साथ ही साथ यह आयुर्वेदिक औषधियों का भी माना हुआ वृक्ष है | आम खाने के फायदे यानि Mango Health Benefits जिनके बारे में जानकर आम खाने के मजे कई गुना बढ़ जायेंगे | जरूर जानिए |

आम खाने के फायदे

आम के गुण || रोग दूर करने में अद्भुत

  • आम के पत्ते, पेड़ की छाल, इसके फूल, आम का फल, जड़, कोपल, आम के फल की गुठली की गिरी, आम की गोंद आदि सभी औषधियां है |

  • आम को सुखाकर आम पापड़ बनाया जाता है जो स्कर्वी रोग ( मसूढ़ों में सूजन, दांत गिरना व रोगी का चेहरा पीला पड़ जाना इसके खास लक्षण हैं ) के लिए बेहतर औषधि है |

  • इससे पाचन शक्ति भी ठीक होती है | आम का फल वायु का दमन करता है | इसके साथ-साथ अत्यंत पोष्टिक भी होता है | इससे काम शक्ति भी बढ़ती है | आम पाक शरीर को पुष्ट रखने के लिए बनाया जाता है | आम के पत्ते मधुमेह के लिए, आम के पत्तों की कवाथ यानि काढ़ा शरीर की वेदनाओं को ठीक करने के लिए श्रेष्ठ है |

  • इसकी लकड़ी की छाल प्रमेह को ठीक करती है |

  • स्त्री रोगों में प्रदर, ल्यूकोरिया आदि में यह विशेष गुणकारी है |

  • आम के पेड़ की गोंद में एल्वा मिलाकर यदि फोड़ो पर इस्तेमाल करें तो यह उन्हें पका देती है |

  • इसकी जड़ की छाल बालों को काला करने के लिए अत्यंत लाभप्रद है | इसकी गुठली का भी शास्त्रीय योगो में प्रयोग होता है |

  • मधुमेह में आम की गुठली की गिरी लाज़वाब है | इसकी गुठली की लकड़ी गंजापन ठीक करती है | इसके पुष्पों के बुर के विशेष गुण है | यदि इसके बुर को साल में एक बार दिन में दो-तीन बार हाथ में मल लिया जाए तो उस हाथ में इतनी शक्ति आ जाती है बिच्छू, ततैया या बर्र आदि के काटे हुए व्यक्ति के दंश पर हाथ फेरने से ही वह स्वस्थ हो जाता है |

  • इसकी लकड़ी का धुआं कीटाणुओं को मारता है |

आम खाने के फायदे

ह्रदय रोगो में लाभकारी :-

मीठे आम के पाव भर रास में एक छोटा चम्मच अदरक का रस मिलाकर लेने से हृदय रोगों में लाभ पहुंचता है |

बाँझपन और नपुंसकता में भी लाभकारी :-

आम के रस में 7-8 बूंदे शहद मिलाकर सेवन करने से नयी शक्ति का संचार होता है | बाँझपन और नपुंसकता में भी लाभकारी सिद्ध होता है | यह इस अजीर्ण रोग में भी लाभ पहुंचाता है |

दमे की बीमारी दूर करे :-

आम की गुठली की बुकनी बनाकर पास रखें और प्रतिदिन 5 ग्राम पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करें | दमे की शिकायत हवा के झोंके के साथ भाग जाएगी |

लू लगने में लाभकारी :-

लू लगने पर कच्चे आम को उबालकर उसका शरबत बनाकर पी जाए | अवश्य लाभ होगा|

नकसीर में आराम :-

आम की गुठली की गिरी का रस नाक में टपकाने से खून का बहना बंद हो जाता है |

पेट के कीड़े साफ करे :-

आम की गुठली को पीसकर खाने से पेट के कीड़े साफ हो जाते हैं |

शरीर में नयी शक्ति का संचार :-

आम के रस में दूध मिलाकर पीने से शरीर में बिजली की सी शक्ति उत्पन्न होती है |

फलो पर हमारे और लेख पढ़ने के लिए इस LINK पर क्लिक करे

For more info you can Google Mango.

DMCA.com Protection Status