प्याज के गुणों का भरपूर फायदा लेने के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखे

प्याज के बारे में जानकारी

प्याज के गुणों का भरपूर फायदा लेने के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखे  :- 

भोजन में अति प्राचीन काल से प्याज का उपयोग होता रहा है | प्याज शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम है | प्याज वात, पित्त और कफ, इन तीनों विकारों में गुणकारी है | 

प्याज के बारे में जानकारी
प्याज खाने के नुकसान


मगर सभी औषधियों की तरह इसका प्रयोग भी संभलकर करना चाहिए नहीं तो प्याज कई बीमारियों का कारण बन सकता है |

प्याज खाने के नुकसान

पाचन शक्ति और प्रकृति का ख्याल रखकर ही प्याज का उपयोग करना चाहिए | कुछ व्यक्ति प्याज के पोषक तत्व को पचा नहीं सकते | प्याज के उपयोग से उन्हें गैस हो जाती है | उन्हें प्याज को पचाने के लिए ज्यादा श्रम करना चाहिए या प्याज का कम मात्रा में उपयोग करना चाहिए | 

प्याज का अत्याधिक और निरंतर सेवन करने से रक्त तप जाता है और फोड़े, फुंसियां होने की संभावना रहती है | वीर्य पतला पढ़कर स्खलित हो जाता है | 


प्याज और दूध का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए | प्याज और दूध इन दोनों के सेवन के बीच में कम से कम 3-4 घंटे का अंतर होना चाहिए | दूध पीने के पहले या बाद में तुरंत ही प्याज खाने से कोढ़, रक्त दोष आदि विकार हो सकते हैं | 


आंखें दुखती हो तब भी प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए | इससे आंखों की पीड़ा और बढ़ जाती है | 


प्याज को वायु नाशक माना गया है परंतु उस को पकाने, उस की सब्जी बनाने से वह वायु कारक बन जाता है जबकि कच्चा प्याज वायु नहीं करता |


काफी वक्त से काट कर रखे हुए प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए | प्याज को काटकर तुरंत ही खा लेना चाहिए काट कर रख छोड़ने पर उसमें रहा हुआ तत्व उड़ जाते हैं |


ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखकर हम गुणकारी प्याज के गुणों का भरपूर फायदा उठा सकते हैं | 


धन्यवाद





Related Topics You May Interested :-

Karela || करेले के फायदे

Potato in Hindi || आलू की जानकारी

Cauliflower and Diabetes || क्या शुगर के मरीजों को फूलगोभी खानी चाहिए?

99% लोगो को नहीं है भिंडी की यह जानकारी || Okra in Hindi

Mint || पुदीना के फायदे || पुदीना के घरेलु नुस्खे || Upchar

Cucumber in Hindi || खीरा खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Our YouTube Channel is -> A & N Health Care in Hindi
https://www.youtube.com/channel/UCeLxNLa5_FnnMlpqZVIgnQA/videos

Join Our Facebook Group :- Ayurveda & Natural Health Care in Hindi —- 
https://www.facebook.com/groups/1605667679726823/

DMCA.com Protection Status