किशमिश एक ड्राई फ्रूट है जो बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए काफी फायदेमंद होती है। किशमिश के साथ-२ किशमिश का पानी भी अनेको बिमारिओ में काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आपको जरूर जानना चाहिए किशमिश का पानी बनाने का तरीका और सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने के फायदे के बारे में।
सुबह सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, कब्ज, एसिडिटी, सर्दी, जुकाम, इन्फेक्शन, खून की कमी, शारीरिक कमजोरी और मोटापा दूर होता है | हड्डियां मजबूत बनती है, आंखों की रोशनी तेज होती है, कैंसर और अन्य बीमारियों के साथ-साथ बालों और स्किन की प्रॉब्लम भी दूर होती है और शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम ( प्रतिरक्षा प्रणाली ) स्ट्रॉन्ग बनती है |
आइये और अधिक जानते है इसके बारे में
सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने के फायदे | Subah Khali Pet Kishmish ka Pani Pine ke Fayde
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ व कई बेस्टसेलर किताबों के लेखक डॉ. अबरार मुल्तानी के अनुसार सुबह खाली पेट उठकर किशमिश के पानी का सेवन करने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते है।

किशमिश विटामिंस, मिनरल्स और एनर्जी का भंडार है | इसमें काफी मात्रा में आयरन, पोटेशियम, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं |
वैज्ञानिकों के अनुसार किशमिश में विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘बी’ और विटामिन ‘सी’, आयरन तथा शरीर को बल प्रदान करने वाले पौष्टिक द्रव्य होते हैं | इसमें पोटेशियम, सेल्यूलोज, शर्करा और कार्बनिक अम्ल है जिसके कारण यह कब्जियत को दूर करती है |
किशमिश को जब पानी में भिगो कर रखा जाता है तो तो इसके गुण और बढ़ जाते है। ऐसे में सुबह खाली पेट इन भीगी हुई किशमिश को चबा-२ कर खाने और ऊपर से किशमिश वाला पानी पी लेने से ये सभी गुण और खनिज तत्व आपको मिलते है जिससे आपको अनेको फायदे मिलते है।
सुबह सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से –
- शरीर में खून की कमी दूर होती है।
- शरीर की कमजोरी दूर होती है।
- कब्ज, एसिडिटी और मोटापा जैसे रोग दूर होते है |
- सर्दी, जुकाम, इन्फेक्शन, जैसी समस्याए दूर होती है |
- हड्डियां मजबूत बनती है।
- आंखों की रोशनी तेज होती है।
- कैंसर और अन्य बीमारियों में काफी फायदा मिलता है।
- बालों और स्किन की प्रॉब्लम भी दूर होती है।
- शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम ( प्रतिरक्षा प्रणाली ) स्ट्रॉन्ग बनती है |

किशमिश का पानी बनाने का तरीका [ 7 तरीके ] | Kishmish ka Pani Bnane ke Tarike
- किशमिश रात में भिगोकर रखिए | दूसरे दिन सुबह उसे उसी पानी में मसल का छान लीजिए | इसमें जीरा का पाउडर और शक्कर मिलाकर पीने से पित्त की वजह से होने वाली जलन और उत्तेजना समाप्त होती है |
- किशमिश, पित्त पापड़ा और आंवला पांच-पांच ग्राम लेकर रात को आधा पोंड पानी में भिगो दीजिये | सुबह उसे उसी पानी में मसलकर छानकर उसमें 10 ग्राम शक्कर मिलाकर पीने से अमाश्य के पित्त प्रकोप से होने वाले जलन और उत्तेजना मिटती है |
- किशमिश और सौंफ 20-20 ग्राम लेकर रात में आधा पोंड पानी में भिगोकर रख दीजिए | सुबह उसे उसी पानी में मसलकर छानकर उसमें 10 ग्राम शक्कर मिलाकर थोड़े दिनों तक पीने से एसिडिटी, खट्टी डकारे, उबकाई , खट्टी उल्टी, मुंह के छाले, आमाशय में जलन होना, पेट का भारीपन आदि मिटते है |
- 30-40 ग्राम किशमिश को रात में ठंडे पानी में भिगो कर रखिये | उसे उसी में मसल कर छान लीजिए | इसे थोड़े दिनों तक पीने से कब्ज मिटती है |
- 40 ग्राम किशमिश को रात में ठंडे पानी में भिगोकर रख दीजिए | सुबह उसी पानी में मसलकर छानकर थोड़ा सा जीरे का पाउडर डालकर पीने से पेशाब की गर्मी दूर होती है और पेशाब साफ आता है |
- किशमिश को रात में ठंडे पानी में भिगोकर | सुबह शक्कर डालकर पीने से मृतकछु यानी बूंद-बूंद करके पेशाब आना मिटता है |
- किशमिश और धनिए को ठंडे पानी में भिगो कर पीने से आधा सीसी यानी आधे सिर का दर्द मिटता है |

ध्यान रखने योग्य बातें
- खट्टी या कच्ची किशमिश प्रयोग में नहीं लानी चाहिए |
- किशमिश को गर्म पानी में धोने के बाद ही प्रयोग में लानी चाहिए ताकि गंदगी या सूक्षम जंतु दूर हो जाए |
- शुगर के मरीजों को चिकित्सक के परामर्श के बिना इस पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए |
- बहुत अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है |
भीगी हुई किशमिश खाने के क्या फायदे?
किशमिश विटामिंस, मिनरल्स और एनर्जी का भंडार है | इसमें काफी मात्रा में आयरन, पोटेशियम, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं | इसको खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, कब्ज, एसिडिटी, सर्दी, जुकाम, इन्फेक्शन, खून की कमी, शारीरिक कमजोरी और मोटापा दूर होता है |
सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या फायदा?
सुबह सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, कब्ज, एसिडिटी, सर्दी, जुकाम, इन्फेक्शन, खून की कमी, शारीरिक कमजोरी और मोटापा दूर होता है |
किशमिश का पानी कैसे बनता है?
30-40 ग्राम किशमिश को रात में ठंडे पानी में भिगो कर रखिये | उसे उसी में मसल कर छान लीजिए | इसे थोड़े दिनों तक पीने से कब्ज मिटती है |
Specially For You :-

शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
Read More

शुगर में पिस्ता खाने के फायदे | Pista For Diabetes In Hindi
Read More

किशमिश और शहद के फायदे | Kismis Aur Shahad Ke Fayde
Read More

शुगर में काजू के फायदे
Read More

दूध छुहारा खाने के फायदे। रात में दूध के साथ छुहारा खाने के फायदे
Read More

क्या शुगर में अंजीर खा सकते हैं?
Read More

खजूर खाने के नुकसान
Read More

काले खजूर खाने के फायदे
Read More

अजवा खजूर के फायदे | Ajwa Khajoor Benefits in Hindi
Read More

क्या आप जानते है की काजू खाने से आपके शरीर में क्या होता है? | Kaju se Kya Hota Hai?
Read More
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
आम || Aam ke fayde || Uses and Benefits of Mango in Hindi
लहसुन के फायदे, विभिन्न रोगों में उपयोग की विधि | Uses and Health Benefits of Garlic in Hindi