पपीता खाने के फायदे इतने – वाह

पपीता खाने के फायदे (Papita khane ke fayde) – पपीता एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है | इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं | यह कई रोगों का एकमात्र उपचार है | आइये जानते है पपीता इतना फायदेमंद क्यों है और इसको खाने से क्या-२ फायदे मिलते है।

पपीता खाने के फायदे | Papita khane ke fayde

पपीता स्वास्थ्य के दृष्टि से एक बहुत ही फायदेमंद फल है। पपीता खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है, भूख लगती है, और शरीर की कार्य शक्ति बढ़ती है, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्ट्रांग बनती है | कब्जियत, आंतों की कमजोरी और हृदय के लिए तो पपीते से बढ़कर कोई औषधि ही नहीं है। दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने में सहायक पपीता डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े :- शुगर में पपीता खाना चाहिए या नहीं

आगे इस लेख में पपीता खाने के फायदे (Papita khane ke fayde), पपाया खाने के फायदे (Papaya Khane Ke Fayde), पपीते मे पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrition Value of Papaya in Hindi), पपीता खाने के नुकसान (Papita Khane Ke Nuksan), आदि विषयो पर डिटेल में जानकारी देने जा रहे है।

Table of Contents

पपीता (Papita) | Papaya in Hindi

स्वास्थ्य के दृष्टि से पपीता एक बहुत ही फायदेमंद फल है | इसके गूदे से लेकर बीजो तक, सभी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है।

पपीता एक ऐसा फल है जिसका छिलका बेहद मुलायम होता है और बहुत आसानी से उतर जाता है | इसे काटने पर इसके भीतर पीले गूदे की मोटी परत होती है जिसे खाने से शरीर को अनेको फायदे मिलते है।

पपीता खाने के फायदे, Papita khane ke fayde

इस मोटी परत के भीतर कई छोटे-छोटे काले रंग के बीज मौजूद होते हैं | जिन्हे सुखाकर, उनका चूर्ण बनाकर उपयोग में लाया जा सकता है। पपीते के बीजो का चूर्ण भी अपने आप में अनेको गुण समेटे हुए है। इनमे एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो हमारी पाचन क्रिया को मजबूती प्रदान करते है।

कच्चा पपीता (Kachcha Papita) और पका हुआ पपीता (Paka Papita) दोनों ही उपयोग में आते हैं। कच्ची अवस्था में यानि कच्चा पपीता हरे रंग का होता है और पकने पर पीले रंग का हो जाता है। कच्चा पपीता की सब्जी बनती है जबकि पके हुए पपीते को फल के रूप में खाया जाता है।

पपीता खाद्य फल होने के साथ-साथ औषधि भी है | पके हुए पपीते के टुकड़े करके उसमें थोड़ा सा नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर खाने से यह खूब स्वादिष्ट लगता है | पके पपीते में थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ कर खाने से आम के समान विलक्षण स्वाद आता है |

पपीता की तासीर | Papita Ki Taseer

पपीता एक बहुत ही फायदेमंद और स्वादिष्ट फल है जो शरीर की अनेको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकता है लेकिन क्या आप जानते है पपीता ठंडा होता है या गर्म यानि पपीते की तासीर कैसी होती है ठंडी या गर्म (Papita Thanda Hota Hai Ya Grm)?

आपको बता दे की पपीता की तासीर गर्म होती है, इस वजह से डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओ को पपीता ना खाने की सलाह दी जाती है। गर्म तासीर का होने के बावजूद भी गर्मियों में भी इसका सेवन किया जा सकता है और गर्मियों में भी यह शरीर को पूरा फायदा पहुंचाता है।

यह भी पढ़े :- हाई रिस्क प्रेगनेंसी केअर

जो लोग यह जानना चाहते है की पपीता इतना फायदेमंद फल क्यों है उन्हें यह बता दे की इसमें ऐसे अनेको पोषक तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर की रोगो से लड़ने की क्षमता को कई गुना तक बढ़ा देते है। आइये जानते है इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में।

पपीते मे पाए जाने वाले पोषक तत्व | Nutrition Value of Papaya in Hindi

एक व्यक्ति के लिए प्रति दिन जितने विटामिन C की आवश्यकता होती है उससे दोगुना यानि 200% विटामिन C एक मध्यम आकार के पपीते में पाया जाता है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके साथ-2 पपीते मे:-

  • फोलेट
  • विटामिन ए
  • रेशा
  • ताँबा
  • मैगनीशियम
  • पोटैशियम
  • पैंटोथैनिक एसिड

जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते है।

यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार पपीते (लगभग 100 ग्राम) में लगभग:

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी250 kcal
प्रोटीन2.5 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट65 ग्राम
वसा1 ग्राम से कम
आहार फाइबर10 ग्राम
चीनी40 ग्राम
कैल्शियम150 मिलीग्राम
आयरन18 मिलीग्राम
विटामिन सी6 मिलीग्राम
विटामिन ए1000 आईयू
फैटी एसिड0 ग्राम

पपीते के फायदे और नुकसान | Papita Khane Ke Fayde Aur Nuksan

पपीता खाने के फायदे के साथ ही इसके नुकसान की जानकारी भी होना आवश्यक है क्योकि अच्छी सी अच्छी वस्तु के फायदों के साथ ही कुछ नुकसान भी हो सकते है इसलिए सही तो यही है की आप इसके फायदों के साथ ही इसके नुकसान की जानकारी भी अवश्य ले। आइये जानते है पपीते की फायदे और नुकसान।

पपाया खाने के फायदे | Papaya Khane Ke Fayde | पपीता के फायदे | Papita ke fayde | Papaya Benefits

पपीता एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है | इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं | यह कई रोगों का एकमात्र उपचार है | चलिए जानते हैं कि पपीता खाने से सेहत को और क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

  1. ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक – पपीते में कारपेन नामक क्षारीय द्रव्य मौजूद होता है जिसका उच्च रक्तचाप पर इसका अच्छा असर पड़ता है |
  2. लिवर के लिए फायदेमंद पपीता – आंत्रकृमि, लीवर व तिल्ली संबंधी विकार पपीता खाने से मिटते हैं |
  3. विटामिन ‘C’ से भरपूर पपीता – पपीते और नींबू को मिलाकर खाने से शरीर को कई लाभ मिलता है। आम और पपीता दोनों में ही विटामिन ‘सी’ भरपूर मात्रा में पाया जाता है मगर आम और पपीते में फर्क यह है कि आम जैसे-जैसे पकता है विटामिन ‘सी’ उसमें से कम होता जाता है जबकि पपीता जैसे-जैसे पकता है विटामिन ‘सी’ की मात्रा बढ़ती जाती है, इन दोनों के फलों में यही अंतर है |
  4. पेट के विकारों को दूर करने मे सहायक पपीता – पेट के विकारों को दूर करने के लिए पपीते का सेवन सर्वोत्तम माना जाता है | पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है | पपीता के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है, भूख लगती है और शरीर की कार्य शक्ति बढ़ती है | उदर रोग यानी पेट के रोग जैसे कब्ज, एसीडीटी आदि और हृदय रोगों के लिए उत्तम औषधि है पपीता | कब्जियत, आंतों की कमजोरी और हृदय के लिए तो पपीते से बढ़कर कोई औषधि ही नहीं है | साथ ही पपीता अन्य आहार को पचाने में भी सहायक होता है |
  5. विटामिन्स से भरपूर पपीता – पपीते में विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘बी’, विटामिन ‘सी’ और विटामिन ‘D’ होते हैं | अन्य फलों की तुलना में पपीते में विटामिन ‘ए’ अधिक मात्रा में होता है इसलिए आंखों, मुत्राशय, वक्क-गुर्दे से संबंधित रोगों से शरीर की रक्षा करता है |
  6. हड्डियों के रोगो से रक्षा करने मे सहायक पपीता – इसमें विटामिन ‘सी’ भी अधिक मात्रा में होने के कारण यह अस्थि रोग यानि हड्डियों के रोग, दांतों के रोग और हाई ब्लड प्रेशर, T.B., गठिया, वात, उल्टी आदि रोगों से बचाता है |
  7. कच्चा पपीता भी है फायदेमंद – कच्चे पपीते का साग बनाकर खाने से उदर रोग और हृदय रोग के रोगियों को खूब लाभ होता है |
  8. बच्चो के लिए फायदेमंद पपीता – बढ़ते बच्चों को नियमित रुप से पपीता खिलाने से उनकी लंबाई बढ़ती है और शरीर मजबूत वह तंदुरुस्त बनता है | 
  9. पपीते के पत्तो के फायदे – पपीते के पत्तों का प्रभाव ह्रदय पर डायलेसिस के समान होता है | पपीते के पत्तों के उपयोग से नाड़ी की गति कम होती है और हृदय की धड़कन नियमित होती है, दिल को आराम मिलता है, पसीना छूटता है और मूत्र की मात्रा बढ़ती है, हृदय को बल मिलता है और लीवर मजबूत होता है |
  10. पाचन तंत्र यानी डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाये पपीता – पपीता पाचन तंत्र यानी डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है | पपीता अन्य आहारों को पचाने में सहायक भी बनता है |
  11. पपीता खाने से पीरियड – पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से पीरियड में होने वाले दर्द से आराम मिलता है | 

इन कारणों से घर के पास लगाने के लिये पपीता बहुत उत्तम फल है।

यह भी पढ़े :- पपीता के पत्ते का जूस [10 फायदे ]

https://youtube.com/watch?v=JLdwu0YOfqY

पपीता खाने के नुकसान | Papita Khane Ke Nuksan

इन लोगो को पपीता नहीं खाना चाहिए | कुछ ध्यान रखने योग्य बातें :-

  • पपीता गर्म होता है इसलिए अत्यधिक मात्रा में पपीते का सेवन करने से नुकसान हो सकता है |
  • गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने से परहेज करना चाहिए | इससे गर्भपात का खतरा रहता है |
  • इसके अलावा जिन स्त्रियों को मासिक धर्म अधिक आता हो, उन्हें भी पपीता नहीं खाना चाहिए |
  • प्रमेह के रोगियों को भी पपीते का सेवन संभलकर करना चाहिए |

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब


पपीता खाने के क्या फायदे होते हैं?

पपीता स्वास्थ्य के दृष्टि से एक बहुत ही फायदेमंद फल है। पपीता खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है, भूख लगती है, और शरीर की कार्य शक्ति बढ़ती है, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्ट्रांग बनती है | कब्जियत, आंतों की कमजोरी और हृदय के लिए तो पपीते से बढ़कर कोई औषधि ही नहीं है। दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने में सहायक पपीता डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद होता है।


पपीता कब नहीं खाना चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान, किडनी में पथरी होने पर, पीलिया होने पर, और जिन स्त्रियों को मासिक धर्म अधिक आता हो, ऐसी स्तिथि होने पर पपीता नहीं खाना चाहिए |


क्या रोजाना पपीता खाना अच्छा है?

जी हाँ, पपीते में विटामिन स सहित अनेको पोषक तत्व मजूद होते है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते है इसलिए सिमित मात्रा में रोजाना पपीता खाना काफी फायदेमंद होता है।


एक दिन में कितना पपीता खाना चाहिए

एक बार में एक कटोरी पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। अधिक मात्रा में पपीता खाना नुकसानदायक हो सकता है।


अधिक मात्रा में पपीता खाने से क्या नुकसान होते है?

प्रतिदिन अधिक मात्रा में पपीता खाने से सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते जैसी एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़े :- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ

Disclaimer

हम उम्मीद करते है की पपीता खाने के फायदे (Papita khane ke fayde), पपाया खाने के फायदे (Papaya Khane Ke Fayde), पपीते मे पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrition Value of Papaya in Hindi), पपीता खाने के नुकसान (Papita Khane Ke Nuksan), विषयो पर दी गई यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

You May Like To Read:-

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो विटामिन ए की कमी न होने दे || Vitamin A के लाभ

प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ || प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ानेको मजबूत बनाने वाले खाद्य पदार्थ

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं ||आंखों के लिए आहार || आँखों की रौशनी तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए?

References:-

https://www.webmd.com/diet/health-benefits-papaya

DMCA.com Protection Status