Akhrot Khane Ke Fayde in Hindi | अखरोट खाने के फायदे

अखरोट खाने के फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde in Hindi) – अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो सिर्फ दिमाग के लिए नहीं बल्कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसमें हमारे शरीर के रोगो को दूर करने की अद्भुत क्षमता होती है।

अखरोट खाने के फायदे | Akhrot Khane Ke Fayde in Hindi

प्रतिदिन अखरोट का सही मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज में फायदा मिलता है, पाचन शक्ति की कमजोरी से होने वाले रोग, हड्डियों के रोग, ह्रदय से जुड़े रोग, पथरी और दांतों आदि के रोगों में फायदा मिलता है। इतना ही नहीं अखरोट बच्चो के लिए, गर्भवती महिलाओ के लिए भी फायदेमंद होता है।

इस लेख में हम आपको Benefits of Walnuts,अखरोट के फायदे (Akhrot ke Fayde in Hindi), अखरोट की तासीर (Akhrot Ki Taseer) यानि अखरोट ठंडा होता है या गर्म (Akhrot thanda hota hai ya garam), Akhrot Benefits in Hindi, Akhrot ke Fayde Hindi Mein, अखरोट से मिलने वाले सभी फायदों की जानकारी, अलग-अलग रोगो में अखरोट का उपयोग के तरीके और एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए की जानकारी देने साथ ही के बताएंगे के अलग-२ तरीको से अखरोट खाने के फायदे क्या-क्या है |

Table of Contents

Walnut In Hindi | Akhrot In Hindi

अखरोट (Akhrot) एक प्रकार का सूखा मेवा है जो खाने के लिये उपयोग में लाया जाता है । ऊर्जा से भरपूर अखरोट में मानव शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करने की क्षमता होती है। अखरोट (Walnut) में विटामिन और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं | इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को हैरान कर देने वाले फायदे पहुंचाते है।

अखरोट कई आहार खनिजों से भरपूर होता है | अखरोट में कॉपर, मैगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, बायोटिन, कैल्शियम, विटामिन B 6, विटामिन E, विटामिन C, विटामिन A, विटामिन K तथा आयरन भी पर्याप्त मात्रा में होते है।

अखरोट सिर्फ एक मेवा ही नहीं बल्कि एक उत्तम औषधि भी है । यह हमारे शरीर के कई रोग भी दूर करने में सहायक होता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है, आंखों की ज्योति बढ़ती है तथा खून की लाली भी बढ़ती है और यह अस्थमा में एंटी इंफ्लामेन्ट्री के तौर पर काम करता है |

अखरोट की तासीर | Akhrot Ki Taseer

इतने फायदेमंद अखरोट की तासीर कैसी होती है यानि अखरोट ठंडा होता है या गर्म, इस लेख में यह जानकारी देना भी अत्यंत आवश्यक है क्योकि इस जानकारी के बगैर अखरोट के फायदे जानना बिलकुल भी सही नहीं होगा। आइये है अखरोट की तासीर कैसी होती है :-

अखरोट की तासीर गर्म होती है यानि अखरोट गर्म होते है और इनका शरीर पर गर्म प्रभाव पड़ता है इसलिए गर्मियों के मौसम में या फिर अगर आप गर्म चीजों का अधिक सेवन कर रहे है तो अखरोट खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Akhrot ke Fayde in Hindi | अखरोट के फायदे | Akhrot khane ke fayde Hindi mein | Benefits of Walnuts

बच्चे, बड़े और महिलाये सभी के लिए बेहद फायदेमंद होते है अखरोट । अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो बच्चो के सम्पूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पुरुषो और महिलाओ, सभी के लिए बेहद फायदेमंद होते है। आइए आपको रोजाना 5 अखरोट खाने के फायदे और इसके औषधीय प्रयोग भी बताते हैं :-

अखरोट के फायदे, Akhrot khane ke fayde, benefits of akhrot

पुरुषों के लिए अखरोट लाभ | Benefits of Walnuts for Males in Hindi

गलत आदतों के कारण शुक्राणुओं की संख्या में कमी आना पुरुषों की एक आम समस्या है। ऐसे में पुरुषों के लिए अखरोट के लाभ जानकर, उनका फायदा उठाना, इस समस्या को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। अखरोट खाने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है जिससे पुरुषो की योन शक्ति में वृद्धि होती है, कामोत्तेजना बढ़ती है और पाटर्नर को संतुष्ट करने के शक्ति भी बढ़ती है।

जानिए अखरोट खाने से पुरुषो को क्या लाभ प्राप्त होते है ?

प्रेगनेंसी में अखरोट खाने के फायदे | Pregnancy m Akhrot Khane ke Fayde

प्रेग्नेंसी में अखरोट एक उत्तम औषधि है। प्रेग्नेंसी में अखरोट का सेवन माँ और बच्चे, दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंसी में अखरोट खाने से जी मिचलाना दूर होता है। इसमें मौजूद Vitamin B Complex होने वाले बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, इससे बच्चे को एलर्जी नहीं होती है और पोषक तत्व भी मिलता है | गर्भवती महिलाओं को अखरोट खाने की सलाह दी जाती है |

बच्चों के लिए अखरोट खाने के फायदे | Walnuts For Children In Hindi

बच्चों को रात्रि में अखरोट खिलाने से नींद अच्छी आती है तथा वे बिस्तर में पेशाब भी नहीं करेंगे । अखरोट शरीर को रिलैक्स रखता है जिससे नींद अच्छी आती है |

सूजन कम करने में सहायक अखरोट

सूजन हमारे शरीर में कई बीमारियों की जड़ में है, जिसमें हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, अल्जाइमर रोग और कैंसर शामिल हैं, और शरीर में सूजन होने का एक कारण ऑक्सीडेटिव तनाव (Oxidative Stress) भी है। अखरोट में मौजूद पॉलीफेनोल्स इस ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से लड़ने में मदद कर सकते हैं। @

डायबिटीज में फायदेमंद | Akhrot for Sugar Patient in Hindi

अखरोट ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और टाइप -2 मधुमेह के खतरे को कम करने में मदद करने में सहायक होते है। अखरोट आहार फाइबर से भरपूर होते है। इस फाइबर को पचाने में शरीर को अधिक समय लगता है जिससे रक्त में शर्करा धीमी गति से रिलीज़ होता है। अखरोट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें ऐसे अनेको पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे हार्ट से लेकर हड्डियों तक के लिए आवश्यक होते है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद अखरोट | Walnuts for Bone Health

अखरोट में मैंगनीज नामक खनिज भारी मात्रा में पाया जाता है। मैंगनीज को कैल्शियम और कॉपर जैसे खनिजों के साथ मिलकर हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में फायदेमंद माना जाता है। अखरोट में मौजूद एक अन्य खनिज मैग्नीशियम हड्डियों के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह हड्डी में कैल्शियम के अवशोषण में मददगार होता है। @

ब्रेन फूड | Walnuts As Brain Fruit

अखरोट में विटामिन-E के मौजूद होने की वजह से यह दिमाग को तेज और तंदुरुस्त रखता है | साथ ही ओमेगा 3 से भरपूर होने के कारण अखरोट एक बेहतरीन ब्रेन फूड है |

अलग-अलग रोगो में अखरोट का उपयोग के तरीके | रोगो में अखरोट खाने के फायदे | Akhrot ke Upyog

पथरी में अखरोट के फायदे

गुर्दे में पथरी की समस्या में आराम के लिए अखरोट का उसके छिलके सहित पाउडर बना लें और दिन में दो बार पानी के साथ लें | अखरोट खाकर ठंडा पानी पीने से कुछ दिनों में पथरी निकल जाती है ।

पेट की मरोड़

अखरोट को गर्म पानी के साथ पीसकर नाभि पर लेप करने से पेट की मरोड़ दूर होती है । हल्का रेचक होने के कारण अखरोट को खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है |

दांतों

अखरोट के छिलके की राख दांतों पर रगड़ने से दांतों में चमक बढ़ती है व खून मवाद आना भी बंद होता है।

त्वचा में निखार में Benefits of Walnuts

अखरोट स्किन के लिए भी फायदेमंद है | कच्चे अखरोट के दूध की मालिश से त्वचा में निखार आता है तथा त्वचा पर फोड़े-फुंसी भी नहीं होते ।

नव शक्ति का संचार में Akhrot khane ke fayde

अखरोट का सेवन करने से वृद्धावस्था में भी शरीर की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलती है । पचास वर्ष से अधिक आयु वालों को प्रतिदिन तीन अखरोट पांच बादाम के साथ खाना चाहिए । इससे वृद्धावस्था में नव शक्ति का संचार होता है तथा स्मरण शक्ति भी बढ़ती है । अखरोट के सेवन से लाइफ बढ़ती है |

फुंसियां में Akhrot khane ke fayde

शरीर पर अधिक फुंसियां निकलने पर सुबह-शाम तीन-तीन अखरोट दूध के साथ सेवन करें, चंद दिनों में ही फुंसियां जड़ से गायब होने लगेंगी।

टी.बी.

अखरोट और लहसुन समान मात्रा में पीसकर सेवन करने से यक्ष्मा (टी.बी.) रोग में लाभ होता है।

जुकाम में Benefits of Walnuts

अखरोट के वृक्ष की पत्तियां मसल कर सूंघने से जुकाम भी गायब होने लगता है।

मिरगी रोग

मिरगी रोग में इसके वृक्ष की पत्तियां सुंघाने से लाभ होता है। रोगी जल्दी होश में आ जाता है।

वजन कम करने में Akhrot khane ke fayde

अखरोट खाने से वजन कम होता है | अखरोट वजन कम करने में मदद करता है। एक औंस यानी करीब 28 ग्राम अखरोट में 2.5 ग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड, 4 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम फाइबर होता है जिससे लंबे समय तक तृप्त‍ि की भावना बनी रहती है । वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आपका पेट भरा रहे । तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अखरोट को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए ।

मोटापा (motapa) | 1 महीने में वजन कम करने का सबसे तेज़ तरीका

बालों के लिए फायदेमंद Benefits of Walnuts

अखरोट बालों के लिए भी फायदेमंद है | अखरोट में विटामिन बी 7 होता है जो आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करता है । विटामिन बी 7 बालों का गिरना रोककर उन्हें बढ़ाने में मदद करता है ।

अलग-२ तरीको से अखरोट खाने के फायदे

अखरोट भिगोकर खाने के फायदे

ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है और अखरोट भी उन्ही गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स में आता है। ऐसे में सूखे हुए अखरोट की अपेक्षा कुछ समय तक भिगो कर रखे हुए अखरोट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट अखरोट खाने के फायदे बहुत से रोगों को शरीर से दूर रखते है।

अखरोट और किशमिश के फायदे

रात को भिगोकर रखे हुए अखरोट और किशमिश खाने के फायदे शरीर को बहुत से रोगो से बचाने में सहायक हो सकते है। ये दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इन दोनों से एकसाथ सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है और डायबिटीज कंट्रोल करने, वजन कम करने, हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में फायदा मिलता है।

अखरोट और बादाम एक साथ खाने के फायदे

अखरोट और बादाम दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है जिनके सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है बल्कि विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता में भी सुधर होता है। अखरोट और बादाम एक साथ खाने से, इनमे पाए जाने वाले प्रोटीन, विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर, फैट आदि पोषक तत्व शरीर को लाभ पहुंचाते है। जिनसे व्यक्ति का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बढ़ता है।

बादाम और अखरोट खाने के 7 फायदे

काजू, बादाम, अखरोट खाने के फायदे

सुबह खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश खाने के फायदे , शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते है। साथ ही स्वस्थ और फिट शरीर के लिए भी ड्राई फ्रूट्स आवश्यक होते हैं क्योकि यह सभी ऊर्जा और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते है। अधिक मात्रा में इन्का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए हमेशा इनका सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?

एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए? यह सवाल बिलकुल उचित है जब की हम आपको ऊपर बता ही चुके है की इसकी तासीर गर्म होती है और अधिक मात्रा में अखरोट का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए 15 ग्राम से ज्यादा अखरोट एक दिन में नहीं खाने चाहिए, गर्मियों में तो इसकी मात्रा को और भी कम कर देना चाहिए।

ये है अखरोट खाने का सही तरीका

  1. सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में 15 ग्राम अखरोट को एक गिलास दूध में उबाल लें |
  2. मिश्री पाउडर, केसर मिलाकर दोबारा उबालें |
  3. तैयार है अखरोट का हेल्दी ड्रिंक | इसे गुनगुना ही पिएं |

एक और तरीका यह है कि अगर आप आठ अखरोट, चार बादाम और दस मुनक्का खाने के बाद गर्म दूध पी लेंगे, तो इससे भी आपको बहुत फायदा मिलेगा.

1 दिन में कितना अखरोट खाना चाहिए?

15 ग्राम से ज्यादा अखरोट एक दिन में नहीं खाने चाहिए, गर्मियों में तो इसकी मात्रा को और भी कम कर देना चाहिए।

अखरोट भिगोकर खाने से क्या फायदा?

ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है और अखरोट भी उन्ही गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स में आता है। ऐसे में सूखे हुए अखरोट की अपेक्षा कुछ समय तक भिगो कर रखे हुए अखरोट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट अखरोट खाने के फायदे बहुत से रोगों को शरीर से दूर रखते है।

अखरोट कितना खाना चाहिए?

15 ग्राम से ज्यादा अखरोट एक दिन में नहीं खाने चाहिए |

क्या अखरोट गर्म होते हैं?

अखरोट की तासीर गर्म होती है

Disclaimer

हम उम्मीद करते है की इस लेख में Benefits of Walnuts,अखरोट के फायदे (Akhrot ke fayde), अखरोट की तासीर (Akhrot Ki Taseer) यानि अखरोट ठंडा होता है या गर्म (Akhrot thanda hota hai ya garam), Akhrot Benefits in Hindi, Akhrot ke Fayde Hindi Mein, अखरोट से मिलने वाले सभी फायदों की जानकारी, अलग-अलग रोगो में अखरोट का उपयोग के तरीके और एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए, और अलग-२ तरीको से अखरोट खाने के फायदे जैसी उपयोगी जानकारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। रोगो में इसका उपयोग करने से पूर्व अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य करे।

Especially For You:-

शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
क्या शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं (Kya Diabetes Me Badam Aur Kaju Kha Sakte Hai ) ...
शुगर में पिस्ता खाने के फायदे
शुगर में पिस्ता खाने के फायदे | Pista For Diabetes In Hindi
शुगर में पिस्ता खाने के फायदे (Sugar Me Pista Khane Ke Fayde) - यदि आप मधुमेह रोगी हैं, तो आपके ...
kismis aur shahad ke fayde
किशमिश और शहद के फायदे
सुबह खाली पेट किशमिश और शहद खाने के फायदे (Kishmish Aur Shahad Ke Fayde) - Kismis Aur Shahad Ke Fayde, ...
sugar me kaju kha sakte hai शुगर में काजू के फायदे
शुगर में काजू के फायदे
शुगर में काजू के फायदे (Sugar me Kaju Kha Sakte Hai ) - अनेको ड्राई फ्रूट्स को मधुमेह के मरीजों ...
दूध छुहारा खाने के फायदे
दूध छुहारा खाने के फायदे। रात में दूध के साथ छुहारा खाने के फायदे
दूध छुहारा, दूध और छुहारा खाने के फायदे, रात में दूध छुहारा खाने के फायदे, dudh chuhara khane ke fayde, ...
Kya Sugar Me Anjeer Kha Sakte Hai
क्या शुगर में अंजीर खा सकते हैं?
शुगर में अंजीर खा सकते हैं (Diabetes Yani Sugar Me Anjeer Kha Sakte Hai) - अंजीर एक प्रकार का सुपरफूड ...
खजूर खाने के नुकसान
खजूर खाने के नुकसान
खजूर खाने के नुकसान (Khajur Khane Ke Nuksan) - खजूर विटामिन्स और खनिज का बहुत अच्छा स्रोत है और स्वास्थ्य ...
काले खजूर खाने के फायदे
काले खजूर खाने के फायदे
क्या आप बाजार में मिलने वाले काले खजूर खाने के फायदे ( Kale Khajoor Khane ke Fayde ) जानते है? ...
Ajwa Khajoor Benefits in Hindi
अजवा खजूर के फायदे | Ajwa Khajoor Benefits in Hindi
अजवा खजूर के फायदे (Ajwa Khajoor Benefits in Hindi) - खजूर के पेड़ पर लगने वाले मीठे फल, जिन्हे दुनिया ...
काजू खाने से क्या होता है
क्या आप जानते है की काजू खाने से आपके शरीर में क्या होता है? | Kaju se Kya Hota Hai?
काजू हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप सावधानीपूर्वक इसका सेवन नहीं करते तो इसको ...

कमर दर्द का इलाज

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

अनार के फायदे और विभिन्न रोगो में प्रयोग की विधि की जानकारी

आम || Aam ke fayde || Uses and Benefits of Mango in Hindi

लहसुन के फायदे, विभिन्न रोगों में उपयोग की विधि | Uses and Health Benefits of Garlic in Hindi

Reference Link:-

DMCA.com Protection Status