बादाम और अखरोट खाने के 7 फायदे | Badam or Akhrot Khane ke 7 Fayde

सुबह-२ नाश्ते में खाने के लिए अगर आप ऐसी चीज की तलाश में है जो आपको और आपके अपनों को पुरे दिन चुस्ती-फुर्ती प्रदान करे और ऊर्जा से भरपूर रखे तो आपको नाश्ते में सूखे मेवों को शामिल करना चाहिए। और जहां सूखे मेवों के गुणों की बात आती है तो बादाम और अखरोट को सबसे पहले गिना जाता है। आइये जानते है बादाम और अखरोट खाने के फायदे |

बादाम और अखरोट दोनों में ही शरीर के लिए फायदेमंद स्वस्थ कैलोरी और स्वस्थ वसा भरपूर मात्रा में होती है। इनके सेवन से वजन कम करने में सहायता मिलती है , दिमाग तेज होता है और शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है।

बादाम और अखरोट | Badam or Akhrot

हर कोई जानता है कि स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ भोजन करना कितना जरुरी है और अखरोट और बादाम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सूखे मेवे स्वस्थ रहने में आपकी काफी मदद कर सकते है। बादाम और अखरोट जैसे मेवों से मिलने वाले लाभ बच्चे, बड़े, जवान, सभी के लिए फायदेमंद हो सकते है और, एक बार जब कोई उनके अद्भुत लाभों को समझ लेता है, तो इन्हे खाने से अपने आप को नहीं रोक पाता। आइये जानते है इनके लाभ –

बादाम | Almonds

ऊर्जा से भरपूर बादाम कमज़ोरी दूर करने और ब्रेन पावर को बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते है। पोषक तत्वों के साथ-२ बादाम अपने स्वाद के कारण, हर उम्र के लोग द्वारा पसंद किये जाते है और खाये जाते है।

बादाम में शरीर के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्‍स के अलावा फाइबर भी काफी मात्रा में मौजूद होते है । इसमें प्रोटीन, विटामिन ई और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते है।

आप इनको कच्चे खा सकते है , भून कर खा सकते है , किसी व्यंजन में शामिल करके खा सकते है, स्नैक्स की तरह भी खा सकते है। वैसे बादाम को भिगोकर, सुबह खाली पेट, भीगे हुए बादाम के छिलको को निकालकर चबा-२ कर खाना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है।

बादाम और अखरोट खाने के फायदे

बादाम खाने के फायदे | Badam Khane ke Fayde

  • बादाम शारीरक और मानसिक विकास के लिए काफी फायदेमंद होता है इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।
  • कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर बादाम शरीर के रिप्रोडक्शन सिस्टम और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होते है।
  • बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल (L.D.L.) पर नियंत्रण रखकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एच. डी. एल. ) को बढ़ाने में सहायक होते है।
  • प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ‘ए’, मैग्निशियम, फोलिक एसिड आदि जैसे पोषक तत्व जो दिल के लिए फायदेमंद होते है, बादाम में भरपूर मात्रा में पाए जाते है।
  • बादाम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है।
  • बादाम खाना त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ‘इ’ मौजूद होता है जिसके कारण त्वचा चमकदार और बाल मजबूत बनते है।
  • बादाम खाने से ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखने में सहायता मिलती है।
  • बादाम को रोजाना सिमित मात्रा में खाने से उच्च व निम्न रक्तचाप (High and Low BP) पर नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।
  • गर्भवती स्त्री को बादाम सीमित मात्रा में प्रतिदिन खाने चाहिए, यह माँ के साथ-२ शिशु की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है |

अखरोट | Walnut

अखरोट एक सख्त छिलके वाला ड्राई फ्रूट है। इसके सख्त छिलके के नीचे ब्रेन के आकर की गिरी होती है जो हमारे शरीर के लिए आवशयक पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

अखरोट का नियमित सेवन करने से अनगिनत फायदे मिलते है क्योकि इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, विटमिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते है। अखरोट में पाए जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व इसे हमारी ओवरआल सेहत के लिए फायदेमंद बनाते है।

Badam or Akhrot Khane ke Fayde

अखरोट खाने के फायदे | Akhrot Khane ke Fayde

  • अखरोट में विटामिन इ पाया जाता है इसलिए इसके नियमित सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ाने में सहायता मिलती है।
  • अखरोट के नियमित सेवन से शरीर की चयापचय दर यानि मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम करने में सहायता मिलती है।
  • अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारण यह ब्रेन हेल्थ और मेमोरी पावर को बढ़ाने में फायदेमंद होता है।
  • अखरोट में मौजूद फाइबर, शरीर की पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाये रखने में सहायता करता है।
  • अखरोट हड्डियों के रोगो में भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।
  • अखरोट में प्रचूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है, जो दिल से जुड़े रोगो से रक्षा करने में सहायक होता है।
  • अखरोट खाने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
  • अखरोट पुरुषो के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से पुरुषो में स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है, पुरुषो की योन शक्ति में वृद्धि होती है, कामोत्तेजना बढ़ती है और पाटर्नर को संतुष्ट करने के शक्ति भी बढ़ती है।

बादाम और अखरोट खाने के फायदे | Badam or Akhrot Khane ke Fayde

  1. रोजाना बादाम और अखरोट खाने से शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता मिलती है।
  2. नियमित रूप से अखरोट और बादाम खाने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है।
  3. प्रतिदिन बादाम और अखरोट खाने से वजन काबू में रखने में भी मदद मिलती है।
  4. प्रतिदिन अखरोट और बादाम खाने से ब्रेन पावर बढ़ती है, मेमोरी पावर बढ़ती है।
  5. बादाम और अखरोट का सेवन करना त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।
  6. प्रतिदिन सुबह भीगे बादाम और अखरोट खाने से पुरे दिन शरीर ऊर्जा से भरा रहता है।
  7. बादाम और अखरोट में शरीर के लिए आवश्यक अनेको पोषक तत्व मौजूद होते है इसलिए इनके सेवन से पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है।
Disclaimer

बादाम और अखरोट कब खाना चाहिए?

बादाम और अखरोट दोनों की तासीर गर्म होती है इसलिए बेहतर तो यही होगा की आप इनको रात को भिगो कर रख दे और सुबह खाली पेट इनको खाये। सुबह खाने से आप पुरे दिन एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

Specially For You :-

शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
क्या शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं (Kya Diabetes Me Badam Aur Kaju Kha Sakte Hai ) ...
शुगर में पिस्ता खाने के फायदे
शुगर में पिस्ता खाने के फायदे | Pista For Diabetes In Hindi
शुगर में पिस्ता खाने के फायदे (Sugar Me Pista Khane Ke Fayde) - यदि आप मधुमेह रोगी हैं, तो आपके ...
kismis aur shahad ke fayde
किशमिश और शहद के फायदे
सुबह खाली पेट किशमिश और शहद खाने के फायदे (Kishmish Aur Shahad Ke Fayde) - Kismis Aur Shahad Ke Fayde, ...
sugar me kaju kha sakte hai शुगर में काजू के फायदे
शुगर में काजू के फायदे
शुगर में काजू के फायदे (Sugar me Kaju Kha Sakte Hai ) - अनेको ड्राई फ्रूट्स को मधुमेह के मरीजों ...
दूध छुहारा खाने के फायदे
दूध छुहारा खाने के फायदे। रात में दूध के साथ छुहारा खाने के फायदे
दूध छुहारा, दूध और छुहारा खाने के फायदे, रात में दूध छुहारा खाने के फायदे, dudh chuhara khane ke fayde, ...
Kya Sugar Me Anjeer Kha Sakte Hai
क्या शुगर में अंजीर खा सकते हैं?
शुगर में अंजीर खा सकते हैं (Diabetes Yani Sugar Me Anjeer Kha Sakte Hai) - अंजीर एक प्रकार का सुपरफूड ...
खजूर खाने के नुकसान
खजूर खाने के नुकसान
खजूर खाने के नुकसान (Khajur Khane Ke Nuksan) - खजूर विटामिन्स और खनिज का बहुत अच्छा स्रोत है और स्वास्थ्य ...
काले खजूर खाने के फायदे
काले खजूर खाने के फायदे
क्या आप बाजार में मिलने वाले काले खजूर खाने के फायदे ( Kale Khajoor Khane ke Fayde ) जानते है? ...
Ajwa Khajoor Benefits in Hindi
अजवा खजूर के फायदे | Ajwa Khajoor Benefits in Hindi
अजवा खजूर के फायदे (Ajwa Khajoor Benefits in Hindi) - खजूर के पेड़ पर लगने वाले मीठे फल, जिन्हे दुनिया ...
काजू खाने से क्या होता है
क्या आप जानते है की काजू खाने से आपके शरीर में क्या होता है? | Kaju se Kya Hota Hai?
काजू हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप सावधानीपूर्वक इसका सेवन नहीं करते तो इसको ...

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

कमर दर्द का इलाज

आम || Aam ke fayde || Uses and Benefits of Mango in Hindi

लहसुन के फायदे, विभिन्न रोगों में उपयोग की विधि | Uses and Health Benefits of Garlic in Hindi

अनार के फायदे और विभिन्न रोगो में प्रयोग की विधि की जानकारी

DMCA.com Protection Status