दूध काजू खाने के फायदे

दूध काजू खाने के फायदे (Dudh ke sath Kaju khane ke fayde) – अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है और अपने शरीर को तरह-२ की बिमारिओ से दूर रखना चाहते है तो पौष्टिक आहार का सेवन करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। अपने भोजन में पौष्टिक तत्वों की सही मात्रा को बनाये रखने के लिए दूध, ड्राई फ्रूट जैसे काजू, बादाम, किशमिश, तथा नमक, चिकनाई और मीठे का सही मात्रा में होना अत्यंत आवश्यक है।

दूध काजू खाने के फायदे | Dudh Kaju Khane ke Fayde

दूध काजू खाने से शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां बहुत मजबूत बनती है, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है, शरीर में खून की कमी दूर करने, ब्लड शुगर कण्ट्रोल करने और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।

इस लेख में हम आपको दूध काजू खाने के फायदे (Dudh ke sath Kaju khane ke fayde), दूध में काजू डालकर पीने के फायदे की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

दूध में काजू डालकर पीने के फायदे

आयुर्वेदा में दूध को सम्पूर्ण आहार माना गया है। वहीं काजू का ड्राई फ्रूट्स में एक अलग ही स्थान है। यह न सिर्फ अपने पौष्टिक तत्वों बल्कि अपने स्वाद के लिए भी बड़े चाव से खाया जाता है। दूध और काजू दोनों को मिलाकर सेवन करने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते है जिनके बारे में आपको आगे जानकारी मिल जायगी। दूध काजू खाने के फायदे (Doodh Kaju Khane ke Fayde), दूध में काजू डालकर पीने के फायदे या दूध में काजू खाने के फायदे जानने से पहले चलिए थोड़ी से बात हो जाये दूध और काजू, दोनों के बारे में।

दूध के फायदे | Dudh ke Fayde

हमेशा से ही दूध मनुष्य के भोजन का अंग रहा है | दूध को आयुर्वेदा और शास्त्रों ने पृथ्वीलोक का अमृत कहा है | विटामिन सी को छोड़कर शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स और कई अन्य तत्व और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होने से दूध एक पूर्ण आहार है | यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर शरीर को सदा रोग मुक्त रखने में सहायक होता है | 

इसी कारण दूध पीना हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाये हर किसी को एक गिलास दूध का सेवन रोजाना करना चाहिए। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूती देने के लिए बहुत जरूरी होता है और दूध कैल्शियम का मुख्य स्रोत है। इतना ही नहीं दूध में विटामिन डी और पोटैशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है ।

एक अनुसन्धान (Research) के अनुसार, दूध का रोजाना सेवन शरीर को कई गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम होने के खतरे को कम कर सकता है। इस बारे में और जानकारी देते हुए इसमें बताया गया कि दूध के सेवन से हृदय रोग, मूत्राशय कैंसर जैसी कई जानलेवा बीमारियों से भी आपका बचाव हो सकता है।

काजू | Kaju

ड्राई फूड्स में प्रमुख स्थान रखने वाले काजू में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनके कारण इसका सेवन करने से हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। छोटे बच्चे ही नहीं बड़े भी इसके स्वाद के कारण इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते है। इसका मुख्य रूप से उपयोग मिठाइयों में, खीर में और अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट पकवानो के स्वाद और पोषण को बढ़ाने में किया जाता है।

काजू में एंटीऑक्सिडेंट, फास्फोरस, फाइबर, प्रोटीन और स्वस्थ वसा जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर को मजबूत रखने में मदद करते हैं। काजू में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, इसी कारण कमजोर लोगो के लिए काजू खाना बहुत ही फायदेमंद होता है ।

काजू खाने के फायदे | Kaju Khane Ke Fayde

आइए जानें, काजू खाने से स्वास्थ्य को किस तरह से लाभ पहुंचता है:-

  • शरीर में एनर्जी बनाएं रखता है
  • प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है काजू
  • कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल
  • त्वचा बनती है चमकदार
  • याद्दाशत होती है तेज
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है
  • पाचन शक्ति को बनता है मजबूत
दूध काजू खाने के फायदे

दूध काजू खाने के फायदे | Dudh Kaju Khane Ke Fayde

जैसा की हम आपको ऊपर बता चुके है की दूध और काजू शरीर के लिए कितने फायदेमंद होते है। ऐसे में अगर इन दोनों को मिलाकर इनका सेवन किया जाये तो यह सोने पे सुहागे वाली बात हो जाती है। दूध और काजू खाने के फायदे इतने मिलेंगे की आप हैरान रह जायँगे। दूध में मिलाया गया काजू न सिर्फ दूध के स्वाद को बढ़ा देता है बल्कि इसके गुणों को भी कई गुना बढ़ा देता है। आइये जानते है दूध काजू खाने के फायदे :-

शरीर को मजबूत बनाये

दूध काजू खाने से शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां बहुत मजबूत बनती है। दूध और काजू में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है, जो कमजोर शरीर को मजबूत बनाने के साथ-२ उसे मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। कमजोर लोगों को दूध काजू का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखने में सहायक

काजू दूध का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। दूध के साथ-२ काजू में भी आयरन पाया जाता है, जो शरीर में रक्त के प्रवाह को सही बनाये रखने में सहायक होता है। ऐसे में रोजाना काजू और दूध का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता मिलती है।

खून बढ़ाने में सहायक

शरीर में खून की कमी होने पर दूध काजू का सेवन करने की सलाह दी जाती है। काजू में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जबकि दूध भी खून बढ़ाने में सहायक होता है, ऐसे में खून की कमी से बचने के लिए दूध काजू का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

दिमाग होता है तेज

वैज्ञानिकों ने भी इस बात को माना है कि दिमाग तेज करने में काजू बहुत फायदेमंद हो सकता है। काजू में मैग्नीशियम होता है जो दिमाग को मजबूत करता है। इसके सेवन से दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है इसलिए मुख्यरूप से विद्यार्थियों को दूध काजू का सेवन जरूर करना चाहिए।

डायबिटीज रहती है कंट्रोल

काजू खाने से शरीर का ग्लूकोज लेवल नियंत्रण में रहता है। ऐसे में दूध काजू का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए वे व्यक्ति जिन्हे डायबिटीज की समस्या होती है, उनके लिए दूध काजू का सेवन करने से डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में सहायता मिलती है।

इम्यूनिटी रहती है मजबूत

काजू और दूध मिलाकर पीना शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होता है। दूध के साथ-२ काजू में भी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करने वाले कई पौषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा काजू का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत बनती है। काजू में मैग्नीशियम और कैल्शियम की पर्याप्त मौजूद होती है जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में सहायक होती है। दूध भी कैल्शियम से भरपूर होता है इसलिए हड्डियों की अच्छी इम्यूनिटी के लिए दूध काजू का सेवन फायदेमंद होता है।

disclaimer

दूध काजू का सेवन करने के तरिके

ऊपर बताये गए फायदों का लाभ उठाने के लिए

  • दूध के साथ काजू का सेवन कर सकते है |
  • काजू को छोटे-२ टुकड़ो में काटकर दूध में उबालकर, उसमे स्वादानुसार चीनी मिलाकर गर्म दूध के बढ़े हुए स्वाद और गुणों का लाभ आप सुबह या शाम को किसी भी समय उठा सकते है |
  • काजू को छोटे-२ टुकड़े दूध में उबालकर, स्वादानुसार चीनी मिलाकर, ठंडा होने पर बर्फ मिलाकर ठन्डे दूध के मजे सुबह या दोपहर में उठा सकते है।
  • फ्रिज में जमाकर, इसकी आइसक्रीम बनाकर भी इसके मजे ले सकते है।

काजू महंगे होते है लेकिन काजू के फायदे, काजू की कीमत से कही ज्यादा होते है | तो दोस्तों कब आप अपने और अपने बच्चो को दूध काजू खाने के फायदे से रूबरू करवा रहे है क्योकि आप अब जान ही चुके है की यह कितना फायदेमंद है।

Specially For You:-

बादाम का पानी पीने के फायदे है या नुकसान
बादाम का पानी पीने के फायदे है या नुकसान
भीगे हुए बादाम हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। रात को भिगो कर रखे हुए बादामों को ...
बादाम और अखरोट खाने के फायदे
बादाम और अखरोट खाने के 7 फायदे | Badam or Akhrot Khane ke 7 Fayde
सुबह-२ नाश्ते में खाने के लिए अगर आप ऐसी चीज की तलाश में है जो आपको और आपके अपनों को ...
सुबह खाली पेट काजू खाने के फायदे
जानिए सुबह खाली पेट काजू खाने के फायदे
सुबह खाली पेट काजू खाने के फायदे (Subah Khali Pet Kaju Khane Ke Fayde) - सुबह खाली पेट काजू खाना ...
पुरुषों के लिए अखरोट लाभ
जानिए अखरोट खाने से पुरुषो को क्या लाभ प्राप्त होते है ?
पुरुषों के लिए अखरोट लाभ (Benefits of Walnuts for Male in Hindi ) – अखरोट एक ऐसा मेवा है जिसमे ...
पुरुषों के लिए अंजीर लाभ
पुरुषों के लिए अंजीर के लाभ
पुरुषों के लिए अंजीर के लाभ (Purusho Ke Liye Anjeer Ke Labh) - अंजीर जिसे अंग्रेजी में Figs के नाम ...
दूध में काजू बादाम डालकर पीने के फायदे
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूर पियें दूध में काजू बादाम डालकर
आजकल के इस तनाव भरे जीवन में जहां रोज छोटी बड़ी कोई न कोई बीमारी लगना एक आम बात बन ...
काजू बादाम किशमिश खाने के फायदे
काजू बादाम किशमिश खाने के फायदे
अधिकांश सूखे मेवे खनिज, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं, वे स्वादिष्ट तो होते ही है साथ ही ...
दूध और अंजीर खाने के फायदे
दूध में अंजीर खाने के फायदे
दूध में अंजीर खाने के फायदे - आयुर्वेदा में दूध को सम्पूर्ण आहार माना गया है जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य ...
मखाने के फायदे शुगर में
शुगर में मखाने कैसे खाएं | Sugar Mein Makhana Khane Ke Fayde
'फॉक्स नट' यानि 'मखाना' जिसे 'कमल का बीज' के नाम से भी जाना जाता है एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है। मखाना ...
शहद में छुहारा मिलाकर खाने के फायदे
शहद में छुहारा मिलाकर खाने के फायदे जानकर आप भी हैरान रह जायँगे
शहद और छुहारा दोनों ही हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। शहद में छुहारा मिलाकर खाने से हमारा ...

कमर दर्द का इलाज

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

अनार के फायदे और विभिन्न रोगो में प्रयोग की विधि की जानकारी

आम || Aam ke fayde || Uses and Benefits of Mango in Hindi

लहसुन के फायदे, विभिन्न रोगों में उपयोग की विधि | Uses and Health Benefits of Garlic in Hindi

DMCA.com Protection Status