होठों को गुलाबी करने के आसान तरीके || Pink Lips Home Remedies Tips in Hindi

होठों को गुलाबी करने के आसान तरीके || Pink Lips Remedies Tips in Hindi :-

इंसान का चेहरा कितना भी खूबसूरत क्यों क्यों ना हो अगर आपके होंठ काले हैं तो सबसे पहले वहीं नजर आते हैं और आपकी खूबसूरती में दाग लगा देते हैं | अगर आप भी होठों के कालेपन से परेशान हैं तो यहां पर हम आपको होठों का कालापन के कुछ कारण और उन्हें दूर करने के प्राकृतिक घरेलू उपाय भी बता रहे हैं |

  • होठों का कालापन के कुछ कारण

  • होठों की गुलाबी (Pink Lips ) रंगत के क्या कारण है?

    pink lips

  • होठों का नेचुरल कलर खोने के कारण है?

  • होठों की गुलाबी (Pink Lips ) रंगत क्यों खोती है?

  • होंठों का गुलाबीपन (Pink Lips ) बनाए रखने के 13 उपाय

  • होठों का कालापन दूर करने और होठों को गुलाबी (Pink Lips ) करने के 13 आसान तरीके

 

क्या आप भी होठों के कालेपन से परेशान है और होठों की प्राकृतिक सुंदरता या गुलाबी पन को वापिस पाना चाहते हैं तो आगे दी गई जानकारी आपके लिए बहुमूल्य साबित हो सकती है | इसके लिए सर्वप्रथम यह जानना जरूरी है कि होठों (Pink Lips ) की गुलाबी रंगत क्यों खोती है ? होठों का नेचुरल कलर (Pink Lips ) खोने की कई कारण होते है :-

  1. ब्लड सर्कुलेशन का कम होना
  2. सिगरेट पीना
  3. सोते समय लिपिस्टिक लगी रह जाने पर होंठों का गुलाबीपन डार्क कलर में तब्दील हो जाता है | इस के इस से बचने के लिए रुई के पोहे को बदाम के तेल में डुबोकर होठों पर लगाएं |
  4. कॉफी और चाय का अत्यधिक सेवन भी होंठों के रंग को प्रभावित करता है | सिगरेट ना पिए, चाय कॉफी कम मात्रा में पिए |
  5. होठों पर बार-बार जबान फेरने और एलर्जी होने पर भी यह डार्क पड़ जाते हैं |लिपस्टिक लगाने से पहले होठो पर कंसीलर लगाएं | यह अच्छी तरह लगेगी और होठों का कालापन भी छुप जाएगा |
  6. एक्सपायरी डेट खत्म हो चुकी लिपस्टिक का प्रयोग करने से भी होठों जल्दी काले पड़ते हैं |

आगे जानिए होंठों का गुलाबीपन बनाए रखने के 13 उपाय, होठों का कालापन दूर करने और होठों को गुलाबी करने के 13 आसान तरीके :-

आप होंठों का गुलाबीपन बनाए रख सकते हैं या वापिस पा सकते हैं :-

 

  1. सुबह टूथ ब्रश करने के बाद उसी भीगे ब्रश से हल्के-हल्के होंठों पर जमे डेड सेल्स को हटाए | नई त्वचा उभर आएगी और होंठ गुलाबी दिखेंगे |
  2. निंबू के स्लाइस पर चीनी छिड़ककर होठों पर रगड़ें | इससे होठों की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी और नई त्वचा उभर आएगी और होंठ गुलाबी दिखेंगे |
  3. गाजर के जूस में रुई डुबोकर होंठों पर लगाएं और गाजर का रस भी पिए | चुकंदर, स्ट्रॉबेरी, टमाटर आदि खूब खाएं | होंठ प्राकृतिक गुलाबी रंगत पाएंगे |
  4. संतरे के छिलके का पल्प बनाकर होंठों पर लगाएं या छिलके सुखाकर पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर लगाएं | इसे 5 मिनट बाद धो लें |
  5. रस भरी, गुलाब की पत्तियां, एलोवेरा का जूस और शहद का पेस्ट बनाकर होठों पर लगाएं | 5 मिनट बाद धो लें | इससे होठो के लिए जरुरी विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे जिससे होठ गुलाबी कोमल नजर आएंगे |
  6. होठों पर विटामिन ई का कैप्सूल तोड़कर, उसका सीरम होंठों पर लगाएं | इससे होठो के सूखेपन से निजात मिलेगी |
  7. रोज रात को होठों पर ग्लिसरीन, निंबू का रस लगाकर सोए या सोते समय दूध की मलाई में शहद मिलाकर लगाए | सुबह होंठ कोमल गुलाबी नजर आएंगे |
  8. चुकंदर को काट कर उसके टुकड़े होंठ पर मले होंठ गुलाबी बने रहेंगे |
  9. दूध में हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें | इसे होठों पर लगाएं और सूखने के बाद धो दें | होंठों में आई चमक और गुलाबीपन आपके रूप को निखार देगा |
  10. बदाम का तेल, शहद और चीनी मिलाकर फैट ले और फिर इसे होठों पर लगाकर | 10 मिनट तक मसाज करें |
  11. होठों पर नारियल का तेल रोज लगाएं व मुलायम बने रहेंगे |
  12. दूध में लाल गुलाब की पत्तियां भिगोकर आधे घंटे रखे | उसके बाद पत्तियां बाहर निकाले | उनमें कुछ बूंदे शहद और ग्लिसरीन की डाल कर पेस्ट बना लें | यह पेस्ट होठों पर लगाएं और पिंक रंगत पाए |
  13. हरे धनिया और खीरे के रस से होठों की मसाज करें |

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=vEehzgdvkMY[/embedyt]

 

 

Our YouTube Channel is -> A & N Health Care in Hindi
https://www.youtube.com/channel/UCeLxNLa5_FnnMlpqZVIgnQA/videos

Join Our Facebook Group:- Ayurveda & Natural Health Care in Hindi —-
https://www.facebook.com/groups/1605667679726823/

Join our Google + Community:- Ayurveda and Natural Health Care —
https://plus.google.com/u/0/communities/118013016219723222428

DMCA.com Protection Status