एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

शरीर के वजन के हिसाब से एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए (Ek Din Me Kitna Pani Pina Chahiye) – इस लेख में हम आपको पानी पीने से जुडी कई आवश्यक जानकारी देने जा रहे है जैसे हमारे शरीर में कितना पानी होता है?, पानी पीने से शरीर को क्या फायदे होते है, अधिक पानी पीने के नुकसान और शरीर के वजन के हिसाब से एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ? साथ ही जाने की शरीर के लिए आवश्यक पानी की मात्रा किन-2 बातों पर निर्भर करती है ? ताकि आप खुद तय कर सके की आपके लिए दिन में कितना पानी पीना सही रहेगा |

पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कितना, क्योकि अधिकता हर चीज की बुरी होती है फिर वह चाहे पानी ही क्यों न हो। इसलिए अगर आप यह सुन कर की अधिक पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, अधिक पानी का सेवन करने जा रहे है तो जरा ठहरे क्योकि अधिक पानी पीने से आपको फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकता है। बेहतर होगा की यह करने से पहले आप जान ले की आपको अधिक से अधिक कितने पानी का सेवन करना चाहिए ?

लेकिन आगे बढ़ने से पहले बात हो जाये कुछ आवश्यक जानकारी के बारे में।

पानी पीने के फायदे | पानी पीने के क्या फायदे हैं?

मानव शरीर में लगभग 60 से 65% तक पानी होता है। मानव शरीर इस आवश्यक पोषक तत्व पर निर्भर करता है। वास्तव में, पानी के बिना मनुष्य कुछ दिनों से अधिक जीवित नहीं रह सकता। वैसे उम्र के हिसाब से शरीर में पानी की मात्रा भी अलग अलग होती है। एक व्यस्क के शरीर का 65 % हिस्सा पानी होता है, जबकि बुजुर्ग शरीर में 50% और बच्चों के शरीर में 80% तक पानी होता है। आइये जानते है पानी पीने के कुछ फायदे :-

  • शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में सहायक होता है पानी।
  • मुंह की सफाई और उसके कार्य में सहायक होता है पानी।
  • भोजन पचाने में सहायक पानी।
  • जोड़ों में चिकनाई बनाये रखने में सहायक।
  • मूत्र, पसीने और मल के माध्यम से हानिकारक पदार्थो को शरीर से निकलने में सहायक।
  • रक्त के माध्यम से पोषक तत्वों को अंगों तक पहुंचने में सहायक।
  • कब्ज और सिरदर्द जैसे अनेक रोगो को रोकने में सहायक पानी।
  • स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए फायदेमंद पानी।

दिन भर गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए, इस सवाल का सीधा सीधा कोई जवाब हो ही नहीं सकता क्योकि हर इंसान का शरीर अलग होता है, वह अलग परिस्थितिओ में रह रहा होता है , काम कर रहा होता है, उसका शारीरिक और मानसिक श्रम अलग-२ होता है। इतना ही नहीं व्यक्ति कहाँ रह रहा होता है जैसे खुले स्थान पर या बंद स्थान पर, उसकी शारीरिक स्तिथि कैसी है जैसे बीमार है या स्वस्थ आदि बहुत सी बातें यह तय करती है की आपको एक दिन में कितना पानी पीने की आवश्यकता है।

भोजन के तुरंत पहले, बीच में और बाद पानी पीना सही है या गलत?

शरीर के वजन के हिसाब से एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए

फिर भी शरीर के वजन के हिसाब से आपको कितना पानी पीना चाहिए, इस पर कई रिसर्च किये गए है जिनमे यह सामने आया कि एक स्वस्थ व्यक्ति को हर 20 किलो वजन पर एक लीटर पानी पीना चाहिए। जैसे की मान लीजिए आपके शरीर का वजन 60 किलो है तो आपको एक दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए और 80 किलो है तो 4 लीटर।

 शरीर के वजन के हिसाब से एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए

कितना पानी पीना चाहिए ? | Kitna Pani Pina Chahiye

आपको कितना पानी पीना चाहिए, इसका कोई ठोस जवाब नहीं है। यह सभी के लिए अलग-अलग होगा। हालांकि, अमेरिका की राष्ट्रीय अकादमियों के चिकित्सा संस्थान ने निर्धारित किया:

एक स्वस्थ पुरुष रोजाना लगभग 3.7 लीटर (125 औंस) पानी पिए तो उसके शरीर में पानी की कमी से होने वाला कोई भी रोग नहीं होगा।
एक स्वस्थ महिला रोजाना लगभग 2.7 लीटर (91 औंस) पानी पिए तो उसके शरीर में पानी की कमी से होने वाला कोई भी रोग नहीं होगा।
हालांकि, कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक पानी पीने की आवश्यकता हो सकती है। यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जिनके बारे में आगे जानकारी दी गई है :-

  • वजन: अधिक वजन वाले व्यक्तियों को अधिक मात्रा में पानी पीने की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि उनके शरीर का लगभग दो-तिहाई से अधिक हिस्सा पानी होता है।
  • स्थान: यदि आप एक गर्म स्थान पर रहते हैं, तो पसीने के कारण निकलने वाले तरल पदार्थ की पूर्ति आपको अधिक पानी पीने से करनी होगी। साल के गर्म महीनों में आपको अधिक पानी पीने की भी आवश्यकता हो सकती है और सर्द मौसम में कम पानी पीने की।
  • शारीरिक गतिविधि : शारीरिक गतिविधि – जैसे दौड़ना, अधिक श्रम वाले कार्य करना, व्यायाम आदि जिसे आपको अधिक मात्रा में पसीना आये या आप गर्म मौसम या ऊंचाई पर काम कर रहे हो और अधिक मात्रा में पानी शरीर से बाहर निकले जिससे आपको हाइड्रेटेड रहने और पानी की कमी को दूर करने के लिए अधिक पानी पीने की आवश्यकता होगी।
  • स्वास्थ्य: एक स्वस्थ व्यक्ति के मुकाबले कुछ बिमारिओ जैसे बुखार, उल्टी, दस्त, गुर्दे की पथरी, मूत्राशय में संक्रमण और मधुमेह जैसे अत्यधिक पेशाब का कारण बनने वाली स्थितियों में शरीर में पानी की कमी हो सकती है ऐसे में आपको अधिक पानी पीने की आवशयकता होगी।

अधिकांश लोग को अपने सामान्य खाने और पीने के समान से शरीर की पानी की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। इसका मतलब है कि यदि आप प्यास लगने पर तरल पदार्थ पीते हैं, तो संभवतः आपको पर्याप्त पानी मिल रहा है।

ज्यादा पानी पीने के नुकसान

  • अधिक अपनी पीने से शरीर में मौजूद पानी में घुलनशील विटामिन्स और खनिज जैसे नमक आदि की कमी हो सकती है।
  • अधिक पानी पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
  • अधिक पानी पीने से पेट दर्द, पेट में मरोड़ उठना, उलटी , सिरदर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
  • अधिक पानी पीना किडनी फेलियर की वजह भी बन सकता है।
  • अधिक पानी पीना कोशिकाओं में सूजन का कारण बन सकता है जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।
  • ज्यादा पानी पीने से महिलाओं के हार्मोंस में असंतुलन पैदा हो सकता है।
  • अधिक पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer

1 दिन में कितना पानी पी लेना चाहिए?

माना जाता है की एक दिन में एक स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम 8 से 10 गिलास, जो तक़रीबन २ से ३ लीटर बनता है, जरूर पीना चाहिए और इसी बात की सलाह अधिकतर वैध, डॉक्टर, बड़े बुजुर्ग और हेल्थ एक्सपर्ट्स देते है।

ज्यादा पानी पीने से क्या होगा?

अधिक अपनी पीने से शरीर में मौजूद पानी में घुलनशील विटामिन्स और खनिज जैसे नमक आदि की कमी हो सकती है।अधिक पानी पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।अधिक पानी पीने से पेट दर्द, पेट में मरोड़ उठना, उलटी , सिरदर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।अधिक पानी पीना किडनी फेलियर की वजह भी बन सकता है।अधिक पानी पीना कोशिकाओं में सूजन का कारण बन सकता है जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।ज्यादा पानी पीने से महिलाओं के हार्मोंस में असंतुलन पैदा हो सकता है।अधिक पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

आदमी को 24 घंटे में कितना पानी पीना चाहिए?

एक स्वस्थ पुरुष रोजाना लगभग 3.7 लीटर (125 औंस) पानी पिए तो उसके शरीर में पानी की कमी से होने वाला कोई भी रोग नहीं होगा।
एक स्वस्थ महिला रोजाना लगभग 2.7 लीटर (91 औंस) पानी पिए तो उसके शरीर में पानी की कमी से होने वाला कोई भी रोग नहीं होगा।

Specially For You:-

शुगर में खाने वाली सब्जी
शुगर में खाने वाली सब्जी
शुगर में खाने वाली सब्जी (Diabetes Mein Khai Jane Wali Sabji) - शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें स्वस्थ ...
Read More
शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
क्या शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं (Kya Diabetes Me Badam Aur Kaju Kha Sakte Hai ) ...
Read More
शुगर में भिंडी के फायदे
शुगर में भिंडी के फायदे
डायबिटीज यानि शुगर में भिंडी के फायदे (Bhindi For Diabetes in Hindi) - भिंडी जिसे आमतौर पर Ladyfinger के नाम ...
Read More
शुगर में अजवाइन के फायदे बताइये
शुगर में अजवाइन
डायबिटीज यानि शुगर में अजवाइन के फायदे बताइये (Sugar me ajwain ke fayde) - डायबिटीज यानि शुगर के मरीज की ...
Read More
डायबिटीज यानि शुगर में खीरा खा सकते हैं
जानिए शुगर में खीरा खा सकते हैं
शुगर में खीरा खा सकते हैं (Is Cucumber Good for Diabetes in Hindi) - kya sugar me kheera kha sakte ...
Read More
शुगर में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए
शुगर में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए
डायबिटीज यानि शुगर में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए (Sugar me kon sa fal nahi khana chahiye)- एक गलत ...
Read More

कमर दर्द का इलाज

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

अनार के फायदे और विभिन्न रोगो में प्रयोग की विधि की जानकारी

आम || Aam ke fayde || Uses and Benefits of Mango in Hindi

लहसुन के फायदे, विभिन्न रोगों में उपयोग की विधि | Uses and Health Benefits of Garlic in Hindi

Reference:-

  1. https://www.nationalacademies.org/news/2004/02/report-sets-dietary-intake-levels-for-water-salt-and-potassium-to-maintain-health-and-reduce-chronic-disease-risk
  2. https://www.goodrx.com/well-being/diet-nutrition/how-much-water-should-i-drink-daily
  3. https://www.eatthis.com/side-effects-drinking-too-much-water/
DMCA.com Protection Status