सोंठ और अजवाइन के फायदे

सोंठ और अजवाइन के फायदे इतने है की आप उनके बारे में जानकर हैरान रह जायँगे। इस लेख में हम आपको सोंठ और अजवाइन के इस्तेमाल से 6 रोगो में होने वाले फायदों और उन रोगो में इनके इस्तेमाल की विधिओ की जानकारी देने जा रहे है।

सोंठ और अजवाइन के फायदे

अजवाइन और सोंठ दोनों की तासीर गर्म होती है इसलिए इन दोनों में से किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसान दायक हो सकता है। उचित मात्रा में इनका सेवन करने पर यह शरीर को बहुत से रोगो से छुटकारा दिला सकती है। सोंठ और अजवाइन के फायदे जानने से पहले आइये थोड़ी-थोड़ी बात हो जाये इन दोनों के बारे में।

अजवाइन

आयुर्वेदा के अनुसार अजवाइन एक अमॄत ओषधि है। जो हमारे शरीर की वेदनाओ और रोगो को दूर करने में प्रभावशाली रूप से कार्य करती है। अजवाइन के छोटे-२ दाने अपने अंदर बहुत से विटामिन्स और खनिज तत्वों को समाये हुए है।
भोजन को पचाने में अजवाइन जितनी कारगर औषधि है शायद ही कोई और औषधि इतनी सफलतापूर्वक यह कार्य कर सके। यह शरीर के बहुत से रोगों जैसे पेट दर्द, वायुगोला, अफारा व कृमि रोग, कफ, बवासीर, उल्टियाँ होने, प्लीहा, अपच, दस्त, पेचिश और जुकाम आदि में काफी फायदेमंद होती है और बहुत तेजी से असर भी करती है।

अजवाइन के फायदे || Ajwain ke फायदे

आगे बताये गए 13 रोगो की शिकायत होने पर आप अजवाइन का इस्तेमाल करके, इनसे छुटकारा पा सकते है। इनके विषय में अधिक जानकारी आप इस लिंक पर क्लिक करके पा सकते है।

  • जुकाम व नाक बंद का प्रभावशाली इलाज
  • मोटापे में अजवाइन का प्रयोग फायदेमंद
  • बदहज़मी से होने वाला पेट दर्द में अजवाइन का प्रयोग फायदेमंद
  • गर्भावस्था में अजवाइन का प्रयोग फायदेमंद
  • माँ बनने के बाद महिला के लिए फायदेमंद
  • गठिया के दर्द में आराम दिलाये अजवाइन
  • खाँसी से छुटकारा दिलाये
  • दमा में अजवाइन का प्रयोग फायदेमंद
  • गुर्दे के दर्द में अजवाइन खाना फायदेमंद
  • शुगर या मधुमेह में अजवाइन खाना फायदेमंद
  • पाचन क्रिया
  • छोटे बच्चों के लिए
  • सिर में जूँ में अजवाइन के फायदे

सोंठ

सोंठ भी अजवाइन की तरह ही रसोई में पाया जाने वाला एक मसाला ही है जो अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। सोंठ मसाला होने के साथ-२ एक बहुत ही लाभकारी आयुर्वेदिक औषधि भी है। पाचन क्रिया को सही रखकर आप बहुत से रोगो से बच सकते है और इस काम में आपकी सहायता करती है सोंठ।

अदरक को एक तरीके से सुखाकर सोंठ बनाई जाती है और ज्यादातर लोग इसका चूर्ण बनाकर इसको इस्तेमाल में लाते है। सोंठ में अदरक के सारे गुण मौजूद होते हैं लेकिन यह अदरक से थोड़ी ज्यादा गर्म होती है।

सोंठ के फायदे

  • जुकाम में सोंठ खाने के फायदे
  • शरीर के दर्द में सोंठ खाने के फायदे
  • दस्त में सोंठ खाने के फायदे
  • आधे सिर का दर्द में सोंठ खाने के फायदे
  • शरीर की सूजन में सोंठ खाने के फायदे
  • खांसी, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द और हिपशूल में सोंठ खाने के फायदे
  • मसूढ़ों की सूजन, पीव, खून और दांतों का हिलना में सोंठ के फायदे
  • अंगुलियों की कंपन में सोंठ खाने के फायदे
  • दिल कमजोर हो, धड़कन तेज या बहुत कम में सोंठ खाने के फायदे
  • घुटनों का दर्द में सोंठ खाने के फायदे
  • पित्त की पथरी में सोंठ खाने के फायदे
  • स्त्रियों के रोग में सोंठ खाने के फायदे
  • पीलिया में सोंठ खाने के फायदे
  • लकवा में सोंठ खाने के फायदे
  • बुढ़ापे के रोगों में सोंठ खाने के फायदे

सोंठ और अजवाइन के फायदे

घुटनों का दर्द में फायदेमंद

10 ग्राम सौंठ और 10 ग्राम अजवायन को 200 मिलीलीटर सरसों के तेल में डालकर आग पर गर्म करें | सौंठ और अजवायन भुनकर जब लाल हो जाए तो तेल को आग से उतार लें | यह तेल सुबह-शाम दोनों घुटनों पर मलने से रोगी के घुटनों का दर्द दूर हो जाता है।

पेट की गैस में सोंठ और अजवाइन के फायदे

सोंठ और अजवाइन का सेवन आपको पेट की गैस की समस्या से छुटकारा दलिए सकता है। इसके लिए आपको 20 ग्राम सौंठ के चूर्ण में 100 ग्राम अजवाइन पीसकर मिला ले और इस मिश्रण को नीबू के रस में तर कर लें। इस मिश्रण को छाया में सुखा ले। सूखने के बाद इसमें नमक मिला लें। सुबह-शाम पानी के साथ इसका सेवन करने से पेट की गैस की समस्या ठीक होता है।

पेट दर्द में फायदेमंद

पेट दर्द की समस्या किसी को भी हो सकती है। ऐसे में सोंठ और अजवाइन का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

  • इसके लिए अजवायन के दाने 10 ग्राम, सोंठ 5 ग्राम और काला नमक 2 ग्राम की मात्रा में ले कर अच्छी तरह मिला ले। रोगी को यह मिश्रण दिन में 4-5 बार गुनगुने पानी के साथ 3 ग्राम की मात्रा में देने से आराम मिलता है।
  • अजवायन और सोंठ का चूर्ण ले, इसमें सेंधानमक और हरड़ का चूर्ण बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें। इस मिश्रण को 1 से 2 ग्राम की मात्रा में गर्म पानी के साथ सेवन करने से पेट दर्द में लाभ होता है। गर्म पानी की बजाए इस मिश्रण के साथ वचा, सोंठ, कालीमिर्च, पिप्पली का गर्म-गर्म काढ़ा रात में पीने से कफ व गुल्म नष्ट होता है।
  • अजवाइन, सोंठ का चूर्ण और काला नमक 2:2:1 के अनुपात में मिलाकर, भोजन करने के बाद, एक चम्मच चूर्ण (मिश्रण) गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट दर्द व गैस की समस्या में फायदा मिलता है और अशुद्ध वायु का बनना व सर में चढ़ना ख़त्म होगा।
  • अजवाइन, सोंठ, काली मिर्च तथा छोटी इलायची का समान मात्रा में चूर्ण बनाकर सुबह शाम तीन-चार बार लेने से पाचन क्रिया और पेट का दर्द ठीक होता है।

यकृत (Liver) के रोग में लाभकारी

यकृत यानि लीवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। अगर आप स्वस्थ रहना कहते है तो आपको अपने लीवर को हर हाल में स्वस्थ रखना पड़ेगा और इस काम में सोंठ और अजवाइन आपके लिए फायदेमंद हो सकते है। 2 ग्राम पिसी अजवाइन, 1 ग्राम पिसी सोंठ को 1 कप पानी में डालकर रात में भिगोकर रख दे। सुबह सोंठ और अजवाइन को इसी पानी में मसलकर, पानी को छान लें और हल्का गर्म करके 15 दिन तक लगातार पीयें। इससे यकृत यानि लीवर के रोग से लाभ होता है।

अधिक भूख के रोग (अतिझुधा भस्मक)

२० ग्राम अजवाइन, 20 ग्राम सोंठ, 5 ग्राम नौसादर, तीनो को मिलाकर, एकसाथ पीसकर, छानकर उसमे नींबू का रस मिलाकर, मटर के बराबर की गोली बनाकर छाया में सुखा लें। 2-2 गोली सुबह-शाम पानी के साथ प्रयोग करें। अधिक भूख के रोग (अतिझुधा भस्मक) में लाभ होता है।

भूख न लगने में फायदेमंद

अजवायन, सौंफ, सोंठ और काला नमक, चारो को बराबर मात्रा में मिलाकर, देसी घी के साथ, दिन में तीन बार सेवन करने से भूख लगने लगेगी।

disclaimer

सोंठ और अजवाइन के फायदे पर दी गई यह जानकारी आपको कैसे लगी? इससे जुडी कोई भी बात अगर आप हमसे शेयर करना चाहते है तो आपका स्वागत है।

DMCA.com Protection Status