महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान

महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान (Mahilao ke Liye Alsi ke Nuksan ) – अलसी के बीज छोटे होते है लेकिन यह गुणों में बड़े बड़ो को फेल कर सकते है। इतने गुणकारी होने के बावजूद अलसी के कुछ नुकसान भी है जिनके बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य रूप से महिलाओ को अलसी के नुकसान की जानकारी तो अवश्य होनी चाहिए। इस लेख में महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान (Mahilao ke Liye Alsi ke Nuksan ) की पूरी जानकारी देने की कोशिश हम कर रहे है।

महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान | Mahilao ke Liye Alsi ke Nuksan

अलसी के अधिक सेवन से पुरुषो के साथ-२ महिलाओ को भी अनेको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। अलसी के अधिक सेवन से महिलाओ में मासिक धर्म की समस्याएं, पाचन सम्बन्धी समस्याएं जैसे जी-मिचलाना, दस्त और गैस, एलर्जी, ब्लड प्रेशर में वृद्धि, शरीर में ट्यूमर का बनना, समय पूर्व प्रसव आदि पैदा हो सकती है।

महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान

ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर अलसी के बीज मोटापे से परेशान पुरुषो और महिलाओ के लिए काफी फायदेमंद होते है लेकिन तभी जब इनका सिमित मात्रा में सेवन किया जाये। अधिकता हर चीज की बुरी होती है और अलसी जैसी गुणकारी चीज का अधिक मात्रा में सेवन आपके शरीर को फायदे की बजाए नुकसान पंहुचा सकता है, मुख्य रूप से महिलाओ को।

अलसी के बीज इस्तेमाल करने के 12 तरीके

  1. गर्म तासीर की अलसी – महिलाओ की शारीरिक सरंचना के अनुसार महीने के कुछ दिनों में गर्म तासीर वाली वस्तुओ का सेवन उनके लिए नुकसान दायक हो सकता है। उन दिनों में महिलाओ को अलसी का सेवन करने से बचना चाहिए ताकि उन्हें इसके नुकसान न झेलने पड़े।
  2. मासिक धर्म की समस्याएं – अलसी में खून को पतला करने वाले गुण पाए जाते है और मासिक धर्म के दौरान अलसी का सेवन करने से महिलाओ में खून अधिक पतला होने पर ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
  3. पीरियड्स में अनियमितता – महिलाओ को अलसी के बीजों का सेवन करने से पीरियड्स में अनियमितता की समस्या झेलनी पड़ सकती है।
  4. अनियमित मासिक धर्म – अलसी के एस्ट्रोजन जैसे प्रभाव महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म का कारण बन सकते हैं। ऐसे में वे महिलाये जिनको अनियमित पीरियड की समस्या का सामना करना पड़ रहा है वे अलसी के बीज बिल्कुल न खाएं।
  5. समय पूर्व प्रसव का जोखिम – गर्भवती महिला अलसी के बीज के तेल (Flaxseed Oil) का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले ले। एक अध्ययन के अनुसार अगर गर्भवती महिला गर्भावस्था के अंतिम दो तिमाही के समय के दौरान अलसी के बीज के तेल का सेवन करती हैं, तो उसे समय पूर्व प्रसव का जोखिम झेलना पड़ सकता है।
  6. एलेर्जी – महिलाओ में अलसी का अधिक सेवन करने से होठों में सूजन, छाती में जकड़न या सांस लेने में तकलीफ जैसी एलेर्जी की समस्याएं पैदा हो सकती है।
  7. शिशु के वजन में कमी – गर्भवती महिलाओ द्वारा अलसी का अधिक मात्रा में सेवन करने से नवजात शिशु के वजन में कमी आ सकती है यानि बेबी underweight पैदा हो सकता है। (1)
  8. पाचन सम्बन्धी समस्याएं – अलसी के बीजों में लेक्जेटिव गुण पाया जाता है साथ ही इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में मौजूद होता है इसलिए इसके अधिक सेवन से महिलाये ही नहीं पुरुषो में भी दस्त, सीने में जलन और बदहजमी जैसी पाचन सम्बन्धी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
  9. जख्म भरने में देरी का कारण बनता है अलसी का अधिक सेवन – अलसी के बीजो में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके जख्म को भरने में देरी का कारण बनते है। अधिक मात्रा में अलसी के सेवन से खून अधिक पतला हो सकता है जिससे जख्म से रक्त बहने से रोकने के लिए रक्त का थक्का बनने में दिक्कत पैदा होती हैं। इसी कारण से जख्म भरने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
  10. पेट में गैस की समस्या – अलसी के बीजो में फाइबर भरी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अलसी के अधिक सेवन से पुरुषो और महिलाओ के पेट में गैस और ऐठन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  11. दवा से रिएक्शन – अलसी में अनेको पोषक तत्व और खनिज मौजूद होते है जो कई बिमारिओ की दवा के साथ रिएक्शन कर सकते है। ऐसे में अगर आप किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल कर रहे है तो अलसी के बीजों को खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले ले। कही ऐसा न हो की अलसी इन दवाइयों के साथ मिलकर आपको नुकसान पहुचाये।

एक दिन में कितनी अलसी खानी चाहिए?

अधिक मात्रा में अलसी के सेवन से शरीर को नुकसान पहुंच सकते है तो ऐसे में आपका अगला सवाल यही होगा की कितनी मात्रा में अलसी का सेवन करना चाहिए?

एक दिन में कितनी अलसी खानी चाहिए

एक दिन में 1-2 बड़े चम्मच अलसी का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। एक चम्मच पिसी हुई अलसी में 37 कैलोरी, 2 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड वसा (ओमेगा -3 फैटी एसिड शामिल है), 0.5 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड वसा और 2 ग्राम आहार फाइबर होता है।

अलसी कितने रुपए किलो है?

इस बारे में बिलकुल सही-२ बता पाना थोड़ा मुश्किल है। समय के साथ-२ अलसी के रेट में बदलाव होता रहता है। आज अलसी की कीमत क्या है, यह जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

इस लेख में महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान (Mahilao ke Liye Alsi ke Nuksan ) की जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। यदि आपको इसके बाद भी कोई संदेह है तो आप अपने डॉक्टर की भी सलाह ले सकते है।

Disclaimer

हम (healthcareinhindi.com) उम्मीद करते है की महिलाओं के लिए अलसी के नुकसान (Mahilao ke Liye Alsi ke Nuksan), एक दिन में कितनी अलसी खानी चाहिए, विषयो पर दी गई यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

Specially For You :-

शुगर में खाने वाली सब्जी
शुगर में कौन कौन सी सब्जी खानी चाहिए
शुगर में खाने वाली सब्जी (Diabetes Mein Khai Jane Wali Sabji) - शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें स्वस्थ ...
लंग्स इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
लंग्स इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
लंग्स इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं (Lungs infection me kya khana chahiye or kya nahi) - हवा ...
ज्यादा मीठा खाने के नुकसान
ज्यादा मीठा खाने के नुकसान
ज्यादा मीठा खाने के नुकसान (Jyada Mitha Khane Ke Nuksan) - मीठा सभी को पसंद होता है लेकिन अधिक मात्रा ...
खीरे का जूस के फायदे
खीरे का जूस के फायदे
खीरे का जूस के फायदे (Kheere ka Juice) - क्या आप जानते है की खीरे का रस का सेवन करने ...
सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे
सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे
सुबह खाली पेट दही खाने के फायदे (Khali Pet Dahi Khane Ke Fayde) - कुछ लोग आपको यह सलाह देते ...
शुगर में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए
शुगर में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए
डायबिटीज यानि शुगर में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए (Sugar me kon sa fal nahi khana chahiye)- एक गलत ...

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

कमर दर्द का इलाज

आम || Aam ke fayde || Uses and Benefits of Mango in Hindi

लहसुन के फायदे, विभिन्न रोगों में उपयोग की विधि | Uses and Health Benefits of Garlic in Hindi

अनार के फायदे और विभिन्न रोगो में प्रयोग की विधि की जानकारी

DMCA.com Protection Status