क्या शुगर में घी खा सकते है ? | Ghee For Diabetics

शुगर यानि मधुमेह के रोगी के मन में अक्सर अपने खान-पान से जुड़े हुए कई सवाल उठते है। भारतीय पकवानो में तेल और घी का खुलकर इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में यह सवाल की क्या शुगर में घी खा सकते है?, अगर हां तो कौन सा घी शुगर में फायदेमंद होता है ? जैसे बहुत से सवालों का जवाब जानना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।

शुगर में घी खा सकते है?, अगर आपके घर में कोई भी शुगर का मरीज है तो इस सवाल का जवाब आपको पता होना चाहिए। शुगर के मरीज को अपने खान-पान और आहार के बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है क्योकि जरा सी भी गलत चीज खा लेने से उनका शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ सकता है।

देसी घी के क्या क्या फायदे होते हैं?

आयुर्वेदा के अनुसार देसी गाय के शुद्ध देसी घी को कई रोगो को दूर करने के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कुकिंग ऑयल फिर भी नुकसान पंहुचा सकते है लेकिन गाय का शुद्ध देसी घी शरीर को बहुत से रोगो से छुटकारा दिलाने के साथ-२ रोगो से दूर रखने में भी फायदेमंद होता है।

आइए जानें इसके कुछ फायदे:-

  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए
  • कब्ज की समस्या के लिए
  • त्वचा के लिए
  • सिर दर्द
  • हड्डियों के लिए
  • कमजोरी दूर करने के लिए

शुगर में घी खा सकते है ? | Ghee For Diabetics

शुगर में घी खा सकते है

जब शरीर शुगर के लक्षण दिखाना शुरू कर दे तभी से आप अपने खान-पान पर ध्यान देना शुरु कर दे। यह जानकर की आपको शुगर में क्या खाना है और क्या नहीं, आप अपने शुगर के स्तर को नियंत्रण में रख सकते है क्योकि शुगर का सबसे बढ़िया इलाज तो परहेज ही है।

जहा तक खान-पान की बात है तो बता दे की देसी घी का सेवन शुगर यानि डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है, आइए जानते है क‍ि क्‍यों उन्‍हें घी का सेवन करना चाह‍िए, शुगर में देसी घी खाने के क्या-2 फायदे होते है ?

  • शुगर यानि मधुमेह का असर हमारे शरीर के सभी अंगो पर पड़ता है। देसी घी शरीर की कोशिकाओं को बलवान बनाने के साथ-२ शारीरिक कमजोरी को भी दूर करने में सहायक होता है।
  • देसी घी हमारे शरीर की पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सिमित मात्रा में घी का सेवन करने से कब्ज को रोकने में मदद मिलती है जिससे आपके पाचन तंत्र को ठीक रहता है।
  • देसी घी में लिनोलिक एसिड भी पाया जाता है जो मधुमेह के रोगियों में हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है।
  • देसी घी रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होता है।
  • देसी घी के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है और यह वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।
  • देसी घी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने में भी मदद कर सकता है जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद बनाता है।
  • देसी घी एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन K से भी भरपूर होता है जो मधुमेह रोगियों में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
  • देसी घी का सेवन आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद कर सकता है। शुगर में रोटियां, चावल, पराठे और सफेद ब्रेड जैसे कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों के साथ देसी घी का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है ।
  • उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले खाद्य पदार्थों के साथ घी का सेवन करने से आपके रक्त शर्करा ( Blood Sugar ) के स्तर पर पड़ने वाले गलत प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • शुगर में देसी घी का सेवन करना चाहते है तो सबसे अच्छा यही होगा की आप इसे सुपरमार्केट से खरीदने के बजाय घर पर खुद बना कर इस्तेमाल में लाये

शुगर में घी का उपयोग कैसे करें? | How to use ghee for diabetes in Hindi

  • दाल और चावल या किसी अन्य उच्च कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन में एक चम्मच से अधिक घी न डालें ताकि उसका पाचन आसान हो सके।
  • अन्य खाना पकाने के तेलों के बजाय घी का प्रयोग करें ताकि अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

शुगर में घी का सेवन करने से पहले जान ले

जैसा की हम आपको ऊपर बता ही चुके है की शुगर में घी खा सकते है लेकिन घी का सेवन करने पर कुछ सावधानिया बरतना अत्यंत आवश्यक है जैसे :

  • सिमित मात्रा में ही घी का उपयोग करे क्योकि घी के अत्यधिक सेवन से मधुमेह रोगियों में वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं
  • अपने चिकित्सक या डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा है क्योकि वह आपके शरीर और बीमारी दोनों की सही जानकारी रखता है और आपको इस बारे में सही परामर्श दे सकता है।
Disclaimer

आम || Aam ke fayde || Uses and Benefits of Mango in Hindi

अनार के फायदे और विभिन्न रोगो में प्रयोग की विधि की जानकारी

DMCA.com Protection Status