नींबू के फायदे | Nimbu ke fayde

नींबू के फायदे (Nimbu ke fayde)– छोटा-सा दिखने वाला नींबू एक सुगन्धित और सदाबहार फल होने के साथ-२ औषधीय गुणों का खजाना भी है। भारत के बाजारों में यह साल भर आसानी से मिलता है। प्राय: हर वर्ग के लोग इसे खरीद कर इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं। नींबू स्वाद में खट्टा ही क्यों न हो, लेकिन नींबू के फायदे किसी भी अन्य फल से कम नहीं है । नींबू का उपयोग किसी भी मौसम में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

नींबू के फायदे | Nimbu ke Fayde

Table of Contents

नींबू को यदि शीतल जल में रखा जाए तो यह बहुत दिनों तक ताजा रह सकता है। गर्मी और बरसात के दिनों में इसका अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए क्योकि यह शरीर के अंदर एकत्रित विष यानि टॉक्सिन्स को मूत्र मार्ग और त्वचा के छिद्रो के द्वारा शरीर से बाहर निकाल देता है।

नींबू के औषधीय गुण

नींबू खासतौर पर अपने खट्टेपन के लिए मशहूर है । स्वाद में खट्टा होने पर भी निम्बू बहुत गुणकारी और उपयोगी है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद हैं। निम्बू में साइट्रिक एसिड होता है। इसके कारण पेट में रह रहे जंतु और कीड़े नष्ट हो जाते है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, चर्बी, प्राकृतिक नमक, शर्करा, कैल्शियम, पोटास, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते है। निम्बू एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भी भरपूर होता है। इन्हीं के बारे में हम आगे विस्तार से जानेंगे। आइए, जानते है नींबू के फायदे क्या-२ होते है।

नींबू के फायदे Nimbu ke Fayde
नींबू के फायदे || Nimbu ke Fayde

इस लेख में हमने निम्बू के फायदों को 4 हिस्सों में बाँट दिया है ताकि हम आपको इसके फायदों और उपयोग की सही जानकारी दे पाए |

  1. सौंदर्य को निखारने में नींबू के फायदे और उपयोग की विधि
  2. रोगों में नींबू के फायदे और उपयोग की विधि
  3. विष का इलाज में नींबू के फायदे और उपयोग की विधि
  4. दाग धब्बों पर नींबू के फायदे और उपयोग की विधि

सौंदर्य को निखारने में नींबू के फायदे || नींबू के फायदे फोर स्किन इन हिंदी [ 9 फायदे ]

  1. निम्बू के रस में गुलाब जल, शहद और ग्लिसरीन समुचित मात्रा में मिलाकर हर रोज चेहरे पर लगाते रहने से झाइयां, मुहासे, झुरिया और चेहरे की खुश्की दूर होती है।
  2. झाइयां होने पर बादाम रोगन में कुछ बूंदे नींबू के रस को मिलाकर चेहरे पर मालिश करने से रंग निखरता है।
  3. नहाने के पानी में नींबू निचोड़ कर थोड़ा नमक घोलकर उस पानी से नहाने में शरीर की कांति बढ़ती है।
  4. पाव भर पानी में एक चम्मच बोरिक पाउडर और एक नींबू का रस डालकर सिर धोने से रूसी समाप्त होती है।
  5. सुबह एक गिलास पानी में एक नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा दूर होता है।
  6. मीठे सोडे में नींबू के रस मिलाकर दांत मांजने से दांत मोती की तरह चमकने लगते हैं।
  7. भोजन में कैल्शियम की कमी से नाखून और अस्वस्थ हो जाते हैं। ऐसे में जिलेटिन में नींबू का रस मिलाकर शरबत बनाएं। इस शरबत को कुछ दिन पीने से नाखून स्वस्थ होकर स्वाभाविक रूप से बढ़ने लगते हैं।
  8. नींबू के छिलकों को पीसकर उसमें थोड़ा सा मक्खन मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंह के दाग ठीक हो जाते हैं।
  9. एक चम्मच नारियल के तेल में एक टिकिया कपूर और एक नींबू का रस डालकर सिर पर मालिश करते रहने से बालों का झड़ना रुक जाता है।

दूध की मदद से सौंदर्य निखारने के 12 बेहतरीन उपाय

रोगों में नींबू के फायदे और उपयोग की विधि | Nimbu ke Fayde [ 11 फायदे ]

1. स्कर्वी में नींबू के फायदे

निम्बू में विटामिन ‘C’ अधिक मात्रा में उपलब्ध होता है इसलिए यह स्कर्वी रोग में बहुत उपयोगी है | स्कर्वी शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण होने वाला एक रोग का नाम है। इस रोग में शरीर पर फोड़े हो जाते हैं और रोग के अधिक बढने पर मसूढ़े सूज जाते हैं, मसूड़ों से खून निकलने लगता है और फ़िर दांत गिरने लगते हैं। नींबू का रस में विटामिन ‘सी’ होता है जो इस रोग से बचाता है। नींबू रस मसूड़ों पर मलने से खून बहना बंद हो जाता है।

2. संधिवात या गठिया में निम्बू है फायदेमंद

सन्धिवात रोग, जिसे गठिया और इंग्लिश में आर्थ्राइटिस कहते हैं। हाथ व पैरों की अंगुलियों के जोड़ों, टखनों व घुटनों में सूजन होना, अकड़ आना और सुई चुभने जैसी पीड़ा होना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं। यह बीमारी शरीर के जोड़ों से पैदा होने वाले एक प्रकार के जीव से होती है। नींबू इन जीवो को नष्ट कर देता है। इस रोग में नींबू का प्रयोग इस प्रकार से करें :-

पहले दिन एक नींबू, दूसरे दिन 2 नींबू और इस प्रकार 12 नीम्बुओं तक बढ़े। इन निम्बू का रस सुबह खाली पेट एक गिलास हल्के गर्म पानी में डालकर ले। अंग्रेजी में इस विधि को ‘लेमन क्योर’ कहा जाता है।

3. त्वचा रोग में नींबू है फायदेमंद

यदि त्वचा (Skin) पर लाल चकत्ते पड़ गए हो और खुजली हो रही हो तो एक चम्मच नींबू के रस में एक चुटकी नौसादर मिलाकर उक्त स्थान पर मलने से आराम मिलता है।

नींबू के पत्ते पीसकर खाज और चर्म रोग पर लगाने से फायदा होता है

4. वमन यानि उल्टिया का घरेलु इलाज नींबू

वमन यानि उल्टिया होने पर नींबू के प्रयोग की सलाह बड़े बुजुर्गो द्वारा दी जाती रही है क्योंकि यह इस रोग को दूर करने वाली एक असरकारक घरेलु औषधि है । इसे दो तरीको से इस्तेमाल किया जा सकता है:-

  1. अमाशय की खराबी से हुई उल्टी के लिए नींबू को चीर कर उस पर काली मिर्च डालकर आग पर गर्म करके चूसने से लाभ होता है।
  2. सूखे निंबू को भूनकर शहद के साथ चाटने से हैजे के कारण हो रही उल्टीओं में लाभ होता है।

5. गले में दर्द में Nimbu ke fayde

नींबू के रस को थोड़ा गर्म करके उसमें शहद मिलाकर दिन में दो-तीन बार चाटने से गले के दर्द और गले की दूसरी तकलीफों से लाभ होता है। एक भाग रस चार भाग पानी के गरारे करने से भी गले की तकलीफें दूर होती है।

6. आधासीसी का दर्द में नींबू के फायदे

नींबू के छिलकों को थोड़े से गर्म पानी में पीसकर उसका लेप करने से आधासीसी दूर हो जाती है।

माइग्रेन या आधासीसी का दर्द

7. पेट के कीड़े में Nimbu ke fayde

नींबू के बीजों का चूर्ण गर्म पानी के साथ खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

8. सूखा रोग

बच्चों को नियमित रूप से नींबू का रस पिलाने से सूखा रोग नहीं होता।

9. पक्षाघात

निम्बू के फूलों से बनाया गया घोल पीने से गठिया और पक्षाघात मे लाभ होता है।

10. भूख न लगना में Nimbu ke fayde

भोजन से पहले एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर पीने से भूख लगती है। इसके अलावा नींबू और अदरक के अचार का सेवन खाना खाने से आधा घंटा पहले करने से भी भूख खुलकर लगती है |

11. नकसीर lemon ke fayde in hindi

इसकी जड़ की छाल और फूलों को चावल के धोवन के साथ पीसकर पीने से नकसीर में फौरन लाभ पहुंचता है।

विष यानि जहर के इलाज में निम्बू के फायदे || Nimbu ke Fayde [ 3 फायदे ]

1. बिच्छू का विष को दूर करने में उपयोगी नींबू का रस

बिच्छू द्वारा कटे हुए भाग पर नींबू का रस मिलाकर लगाएं और नौसादर, चुना, सुहागा मिलाकर सूंघे।

2. मकड़ी का विष को दूर करने में उपयोगी नींबू का रस

चने को नींबू के रस में पीसकर लगाने से मकड़ी का विष नष्ट हो जाता है।

3. धतूरे का विष को दूर करने में उपयोगी नींबू

धतूरे के विष को दूर करने में नींबू की शिकंजी बहुत लाभ करती है। इसके अलावा बैंगन के बीजों का रस, मिश्री या दूध के साथ मिलाकर पीने से भी लाभ होता है।

दाग धब्बों पर नींबू का प्रयोग || Nimbu ke Fayde [ 6 फायदे ]

  1. कपड़ों का जंग हटाने के लिए नमक और नींबू का मिश्रण धीरे-धीरे जंग के दाग वाले स्थान पर लगाए। फिर स्पंज से इसे अच्छे से साफ़ कर दे
  2. कपड़ों का पीलापन दूर करने के लिए आधा बाल्टी गर्म पानी में बड़े चम्मच कोई भी सिर धोने का शैंपू, एक बड़ा चम्मच वाशिंग सोडा, कुछ बूंदे नींबू के रस को मिलाकर कपड़ो को उस घोल में भिगो दें।
  3. चांदी के जेवर चमकाने के लिए एक बर्तन में खाने वाला चूना, एक नींबू का रस और पानी का घोल बनाएं और उबाल ले । फिर इस घोल में जेवरों को थोड़ी देर के लिए डुबो दें। फिर ब्रश से रगड़ केर धो ले।
  4. अल्मुनियम के बर्तन साफ और चमकीले रखने के लिए नींबू मिले पानी में बर्तन डालकर उबालें।
  5. रोटी बनाने के बाद तवे पर निंबू लगा देने से तवा साफ हो जाता है।
  6. कालीन पर स्याही गिरते ही उसे ढक दें। चाकू या चम्मच से नमक लगाएं। बाद में धब्बे को आधे नींबू से रगड़े। धब्बा साफ हो जाएगा

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से क्या फायदा?

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से nimbu ke fayde शरीर को मिलते है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और पाचन क्रिया को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है।

1 दिन में कितने नींबू पीने चाहिए?

नींबू पानी के सेवन से प्यास तो बुझ ही जाती है, साथ-साथ यह शरीर की ताजगी को बनाये रखने में सहायता करता है। गर्मी के मौसम में नींबू पानी का सेवन दिन में कम से कम 2 बार जरूर करना चाहिए।

रोज नींबू खाने से क्या होता है?

गर्मी और बरसात के दिनों में नींबू का रोजाना सेवन करने से शरीर के अंदर एकत्रित विष यानि टॉक्सिन्स मूत्र मार्ग और त्वचा के छिद्रो के द्वारा शरीर से बाहर निकाल दिए जाते है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, पाचन क्रिया स्ट्रांग होती है और शरीर में ताजगी और हल्कापन महसूस होने लगता है।

Disclaimer

हम उम्मीद करते है की नींबू के फायदे (Nimbu ke Fayde), नींबू के औषधीय गुण, सौंदर्य को निखारने में नींबू के फायदे, रोगों में नींबू का प्रयोग, विष का इलाज में नींबू के फायदे, दाग धब्बों पर नींबू का प्रयोग, आदि विषयो पर दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रहेगी।

अदरक के फायदे || अदरक खाने के फायदे || अदरक के 9 फायदे

अदरक का उपयोग करने के 5 तरीके || अदरक की तासीर

लौंग खाने से क्या फायदा होता है? || लौंग खाने के 9 फायदे

Ajwain in Hindi || रोज सुबह पी लें अजवाइन का पानी, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

सर्दी-खांसी और जुकाम से हैं परेशान, अपनाएं ये 11 घरेलू नुस्खे

DMCA.com Protection Status