अंजीर: फायदे, नुकसान और पोषक तत्व

अंजीर खाने के फायदे बताएं (Anjeer Khane ke fayde) – अंजीर शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है जिसे सूखाकर ड्राई फ्रूट्स के रूप में बाजार में बेचा जाता है और इस्तेमाल भी किया जाता है। लेकिन आज भी बहुत कम लोगो को इसके फायदों की जानकारी है इसलिए बहुत से लोग का सवाल होता है की अंजीर क्या है और अंजीर खाने के फायदे बताएं।

अंजीर खाने के फायदे बताएं | Anjeer Khane ke fayde

अंजीर बहुत ही पौष्टिक फल है जिसे सूखे और ताजे दोनों रूपों में खाया जाता है। सूखे अंजीर को सूखे मेवों में गिना जाता है। अंजीर खाने से शरीर को अनेको फायदे मिलते है। अंजीर खाने से खून साफ़ होता है, अनीमिया रोग दूर होता है, पाचन सम्बन्धी रोग जैसे भूख न लगना और कब्ज के साथ-२ जुकाम और दमा जैसे रोगो में भी काफी फायदा मिलता है।

अंजीर के फायदे (Anjeer ke fayde), अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane ke fayde), अंजीर की तासीर गर्म या ठंडी (Anjeer Thanda Hai Ya Garam), अंजीर खाने के नुकसान क्या है और अंजीर खाने से होने वाले नुकसान को कैसे दूर किया जा सकता है? आदि की जानकारी हम इस लेख में देने जा रहे है।

Table of Contents

अंजीर क्या है ? | Anjeer in Hindi | Figs in Hindi

अंजीर (अंग्रेजी नाम फ़िग (Fig), वानस्पतिक नाम: “फ़िकस कैरिका”, प्रजाति फ़िकस, जाति कैरिका, कुल मोरेसी) एक मौसमी फल है जो सर्दियों के मौसम में पैदा होता है। इसे ताजा और सूखा, दोनों तरह से खाया जाता है। यह पक जाने पर अपने आप पेड़ से नीचे गिर जाता है। पके फल को लोग खाते हैं। इस फल को सुखाकर ड्राई फ्रूट्स के रूप में बाजार में बेचा जाता है। सूखा अंजीर आपको पुरे वर्ष आसानी से मिल जाता है।

सूखे फल को टुकड़े-टुकड़े करके या पीसकर दूध और चीनी के साथ खाते हैं। इसका स्वादिष्ट जैम (फल के टुकड़ों का मुरब्बा) भी बनाया जाता है। सूखे फल में चीनी की मात्रा लगभग 50-60 प्रतिशत तथा ताजे पके फल में 18-25 प्रतिशत होती है। इसमें  प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम तथा विटामिन ‘A’, विटामिन ‘B’ और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं। अंजीर स्वादिष्ट होने के साथ-2 कई बिमारिओ को दूर करने की प्रभावशाली औषधि भी है |

अंजीर खाने के फायदे बताएं
Anjeer ke fayde

अंजीर की तासीर कैसी होती है ? | अंजीर गर्म है या ठंडा | Anjeer ki Tasir

अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट दर्द, पेट में कीड़े, पेचिश तक हो सकती है | इतना ही नहीं अधिक मात्रा में अंजीर खाने से यकृत और अमाशय को नुकसान भी पहुंच सकता है।

अंजीर के पोषक तत्व

सूखे अंजीर (Sukha Anjeer) में लोहा यानी आयरन और विटामिन ‘E’ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं | इसके साथ-साथ यह खनिज पदार्थों का उत्तम स्रोत भी है | अंजीर में चूना, सोडियम, पोटैशियम, मैग्निशियम, गंधक, फ्लोरीन, सिलिकॉन, गोंद, फास्फोरिक एसिड, लवण और अलमुनियम भी पाए जाते हैं |

100 ग्राम ताजे और सूखे अंजीर की पोषण सामग्री किलोकैलोरी (kkal), जी, मिलीग्राम (mg), और माइक्रोग्राम (mcg) में :-

ताजा अंजीर / Raw figs सूखे अंजीर / Dried figs
कैलोरी74 kcal249 kcal
प्रोटीन0.75 g3.3 g
Lipids / लिपिड्स0.3 g0.93 g
डाइटरी फाइबर2.9 g9.8 g
शुगर16.26 g47.92 g
कैल्शियम35 mg162 mg
आयरन0.37 mg2.03 mg
मैग्निशियम17 mg68 mg
फास्फोरस14 mg67 mg
पोटैशियम232 mg680 mg
विटामिन ‘C’2 mg1.2 mg
फोलेट6 mcg9 mcg
Choline4.7 mg15.8 mg
विटामिन ‘A’7 mcg0 mcg
बीटा कैरोटीन85 mcg6 mcg
लुटिन और जेएक्सेंथिन9 mcg32 mcg
विटामिन ‘K’4.7 mcg15.6 mcg

अंजीर में मौजूद खनिज तत्व पोटेशियम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में काफी मददगार साबित होता है | इसी कारण मधुमेह में सूंखे अंजीर दिया जा सकते है | मधुमेह के रोगियों को दूसरे फलों की तुलना में अंजीर का सेवन खासतौर से लाभकारी होता है लेकिन मधुमेह के मरीज को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।

अंजीर के फायदे | Anjeer ke fayde

अंजीर में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। इसके सेवन से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है, हड्डियां मजबूत बनती हैं, कब्ज की समस्या दूर होती है और एनर्जी से भरपूर अंजीर आपको अनेको बीमारीओं से बचाये रखता है।

यह भी पढ़े :- पुरुषों के लिए अंजीर के लाभ

सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे | Anjir Ke Fayde

अंजीर बहुत से रोगो को दूर करने में फायदेमंद होती है | आइए जानते हैं इसके 6 फायदे [ Anjir Ke Fayde ]:-

1. अनीमिया में अंजीर के फायदे

अंजीर में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलते हैं जिस कारण यह अनीमिया को दूर करने में मददगार है | 10 मुनक्के, 8 अंजीर को 200 ML दूध में उबालकर पीने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है और खून संबंधित सभी विकार दूर हो जाते हैं |

2. कब्जियत यानी कॉन्स्टिपेशन में अंजीर है फायदेमंद

3 से 4 अंजीर दूध में उबालकर रात को सोने से पहले चबा-चबा कर खाएं और इसके बाद वही दूध पी लें | इससे कब्जियत यानी कॉन्स्टिपेशन दूर होता है | साथ ही दूध में उबली हुई अंजीर खाकर ऊपर से वही दूध पीने से शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है और खून भी बढ़ता है | रोज थोड़े-थोड़े अंजीर खाने से बड़ी आंत में जमा हुआ मल भी साफ हो जाता है और पुरानी से पुरानी कब्ज दूर हो जाती है |

यह भी पढ़े :- कब्ज दूर करने के 12 घरेलु उपाय

3. रक्त शुद्धि [ खून साफ ] करने में अंजीर है फायदेमंद

एक सूखे अंजीर और 5 से 10 बादाम को दूध में डालकर उबाल लें | इसमें थोड़ी सी चीनी डालकर रोज सुबह पीने से रक्त शुद्धि यानी खून साफ होता है, गर्मी शांत होती है, उदर शुद्धि यानी पेट साफ होता है और कब्ज भी दूर होती है तथा शरीर बलवान बनता है |

4. मधुमेह में फायेदमंद

अंजीर मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। अंजीर फाइबर भरपूर मात्रा में होने के कारण मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन के कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है। विटामिन इ और सी से भरपूर इस फल का सेवन मधुमेह के लोग रोजाना कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- क्या शुगर में अंजीर खा सकते हैं?

5. दमा में अंजीर के फायदे

दो सूखे अंजीर सुबह शाम दूध में गर्म करके खाने से कफ की मात्रा घटती है, शरीर में नई शक्ति का संचार और दमा भी मिटता है |

6. जुकाम में अंजीर के फायदे

पानी में पांच अंजीर डालकर उबाल ले | उबले हुए अंजीरों को उसी पानी में मसलकर इस पानी को छानकर गरम-गरम सुबह और शाम पी ले | इससे जुकाम में अप्रत्याशित लाभ होता है |

यह भी पढ़े :- सर्दी-खांसी और जुकाम से हैं परेशान, अपनाएं ये 11 घरेलू नुस्खे

7. भूख बढ़ाये अंजीर :-

अंजीर फाइबर से भरपूर होता हैं और फाइबर की मदद से पाचन तंत्र हमेशा स्वस्थ बना रहता है और सही से कार्य करता है। जिस वजह से जब भी भूख लगती है जोर से लगती है इसलिए इनका उपयोग अपनी पाचन शक्ति के अनुसार ही करना चाहिए |

एक दिन में कितनी अंजीर खानी चाहिए | अधिक अंजीर खाने से क्या नुकसान होता है ?

खाने के लिए 2 से 4 अंजीर की मात्रा उचित रहती है क्योंकि ज्यादा अंजीर खाने से पेट में शूल यानि पेट दर्द हो जाता है | साथ ही पेट में कीड़े होने की संभावना भी पैदा हो जाती है और कुछ लोगों को तो पेचिश तक हो जाती है |

अंजीर अधिक मात्रा में खाने से यकृत और अमाशय को नुकसान भी पहुंचता है इसीलिए इसका सेवन संयम से करना चाहिए |

अंजीर खाने के नुकसान | Anjeer khane ke nuksan

अंजीर पचने में भारी होते हैं इसीलिए इन्हें खूब चबा-चबा कर खाना चाहिए ताकि यह सरलता से पच जाए | साथ ही इनका उपयोग अपनी पाचन शक्ति के अनुसार ही करना चाहिए | अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से शरीर को नुकसान पहुंच सकते है।

  • अंजीर अपने कब्ज दूर करने वाले गुणों के कारण पेट खराब कर सकता है या दस्त का कारण बन सकता है।
  • इसके साथ ही अगर आप रक्त को पतला करने वाली दवा ले रहे है तो अंजीर का सेवन न करे। अंजीर रक्त पतला करने वाली दवा के काम में रूकावट डाल सकता है।
  • इतना ही नहीं कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी हो सकती है।
  • अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द, पेट में कीड़े, पेचिश तक हो सकती है |
  • अधिक मात्रा में अंजीर खाने से यकृत और अमाशय को भी नुकसान पहुंच सकता है।

अंजीर खाने से होने वाले नुकसान को कैसे दूर किया जा सकता है?

अंजीर अधिक खाने से होने वाली शारीरिक परेशानी से बचने के लिए बादाम खाने चाहिए | अंजीर खाने से होने वाली विकृति की शांति बादाम खाने से होती है |

यह भी पढ़े :- बादाम खाने के शारीरिक और मानसिक फायदे

अंजीर खाने से क्या क्या लाभ होते हैं?

अंजीर बहुत ही पौष्टिक फल है जिसे सूखे मेवों में गिना जाता है। अंजीर खाने से शरीर को होने वाली अनेको रोगो को रोकने में मदद मिलती है। अंजीर खाने से खून साफ़ होता है, अनीमिया रोग दूर होता है, पाचन सम्बन्धी रोग जैसे भूख न लगना और कब्ज के साथ-२ जुकाम और दमा जैसे रोगो में भी काफी फायदेमंद होती है।

अंजीर खाने से क्या नुकसान होता है?

ज्यादा अंजीर खाने से पेट में शूल यानि पेट दर्द हो जाता है | साथ ही पेट में कीड़े होने की संभावना भी पैदा हो जाती है और कुछ लोगों को तो पेचिश तक हो जाती है | अंजीर अधिक मात्रा में खाने से यकृत और अमाशय को नुकसान भी पहुंचता है इसीलिए इसका सेवन संयम से करना चाहिए |

अंजीर की तासीर क्या है?

अंजीर की तासीर में गर्म होती है इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट दर्द, पेट में कीड़े, पेचिश तक हो सकती है | इतना ही नहीं अधिक मात्रा में अंजीर खाने से यकृत और अमाशय को नुकसान भी पहुंच सकता है।

अंजीर कैसे खानी चाहिए?

सूखे फल को टुकड़े-टुकड़े करके या पीसकर दूध और चीनी के साथ खाते हैं। इसका स्वादिष्ट जैम (फल के टुकड़ों का मुरब्बा) भी बनाया जाता है।

disclaimer

हम (healthcareinhindi.com) उम्मीद करते है की अंजीर के फायदे (Anjeer ke fayde), अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane ke Fayde), अंजीर खाने के नुकसान (Anjeer khane ke nuksan) क्या है और अंजीर खाने से होने वाले नुकसान को कैसे दूर किया जा सकता है, विषयो पर दी गई यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

Specially for You :-

शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
क्या शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं (Kya Diabetes Me Badam Aur Kaju Kha Sakte Hai ) ...
शुगर में पिस्ता खाने के फायदे
शुगर में पिस्ता खाने के फायदे | Pista For Diabetes In Hindi
शुगर में पिस्ता खाने के फायदे (Sugar Me Pista Khane Ke Fayde) - यदि आप मधुमेह रोगी हैं, तो आपके ...
kismis aur shahad ke fayde
किशमिश और शहद के फायदे
सुबह खाली पेट किशमिश और शहद खाने के फायदे (Kishmish Aur Shahad Ke Fayde) - Kismis Aur Shahad Ke Fayde, ...
sugar me kaju kha sakte hai शुगर में काजू के फायदे
शुगर में काजू के फायदे
शुगर में काजू के फायदे (Sugar me Kaju Kha Sakte Hai ) - अनेको ड्राई फ्रूट्स को मधुमेह के मरीजों ...
दूध छुहारा खाने के फायदे
दूध छुहारा खाने के फायदे। रात में दूध के साथ छुहारा खाने के फायदे
दूध छुहारा, दूध और छुहारा खाने के फायदे, रात में दूध छुहारा खाने के फायदे, dudh chuhara khane ke fayde, ...
Kya Sugar Me Anjeer Kha Sakte Hai
क्या शुगर में अंजीर खा सकते हैं?
शुगर में अंजीर खा सकते हैं (Diabetes Yani Sugar Me Anjeer Kha Sakte Hai) - अंजीर एक प्रकार का सुपरफूड ...
खजूर खाने के नुकसान
खजूर खाने के नुकसान
खजूर खाने के नुकसान (Khajur Khane Ke Nuksan) - खजूर विटामिन्स और खनिज का बहुत अच्छा स्रोत है और स्वास्थ्य ...
काले खजूर खाने के फायदे
काले खजूर खाने के फायदे
क्या आप बाजार में मिलने वाले काले खजूर खाने के फायदे ( Kale Khajoor Khane ke Fayde ) जानते है? ...
Ajwa Khajoor Benefits in Hindi
अजवा खजूर के फायदे | Ajwa Khajoor Benefits in Hindi
अजवा खजूर के फायदे (Ajwa Khajoor Benefits in Hindi) - खजूर के पेड़ पर लगने वाले मीठे फल, जिन्हे दुनिया ...
काजू खाने से क्या होता है
क्या आप जानते है की काजू खाने से आपके शरीर में क्या होता है? | Kaju se Kya Hota Hai?
काजू हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप सावधानीपूर्वक इसका सेवन नहीं करते तो इसको ...

कमर दर्द का इलाज

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

लो ब्लड प्रेशर के कारण, लक्षण और उपचार

आम खाने के फायदे, उपयोग व नुकसान

References:-

Anjeer (Figs): Benefits, Side Effects and How to Eat Anjeer

DMCA.com Protection Status