‘फॉक्स नट’ यानि ‘मखाना’ जिसे ‘कमल का बीज’ के नाम से भी जाना जाता है एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है। मखाना सूखे मेवों में गिना जाता है। मखाना बहुत से पोषक तत्वों जैसे मैगनेशियम, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, जिंक आदि से भरपूर होता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते है। अगर आप शुगर के मरीज है तो मखाने के फायदे (Mkhane Ke Fayde) शुगर में क्या-२ होते है और शुगर में मखाने कैसे खाएं (Sugar me makhana kaise khaye), आइये जानते है।
मखाने में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते है जो रक्त में ग्लूकोज के स्तर में सुधार करने में सहायक होते है। साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल क मात्रा को भी नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यदि आपके शुगर लेवल में उतार चढ़ाव होता रहता है तो आपको मखानो का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह उठते ही खाली पेट 5-6 मखाने खाना फायदेमंद रहता है। मखाने की खीर या मखाने का रायता बनाकर, उसका सेवन करना भी शुगर में फायदेमंद रहता है।
मखाने के फायदे शुगर में | Makhana Ke Fayde Sugar Me
शुगर की बीमारी गलत खान-पान और गलत जीवनशैली का परिणाम है। जब इन्सुलिन नामक हार्मोन की शरीर में कमी हो जाती है या इन्सुलिन प्रतिरोध के कारण वह अपना कार्य सही तरीके से नहीं कर पाता तो रक्त में शुगर यानि ग्लूकोस की मात्रा बढ़ जाती है और व्यक्ति डायबिटीज यानि शुगर का मरीज बन जाता है। इतना ही नहीं शुगर तक़रीबन शरीर के सभी हिस्सों पर असर डालती है। मखाना पुरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है और यह शुगर के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।

शुगर के मरीज को Low Glycemic Value वाली वस्तुओ का सेवन करने चाहिए और मखाना उन्ही में से एक है। इसके साथ ही मखाने में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और फाइबर पाचन क्रिया को धीरे कर देते है जिससे शुगर के मरीज को फायदा मिलता है। इसके एंटी-डायबिटिक गुण इसे शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद बनाते है। इसका नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल पर नियंत्रण रखा जा सकता है। व्यापक रूप से एंटी-डायबिटिक प्रभावों के लिए जाने जाते हैं।
मखाना खाने के फायदे | Makhane khane ke fayde
- मखाना में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है।
- मखाने में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- इसका सेवन प्रतिदिन करने से किडनी और दिल हमेशा तंदुरुस्त रहते है।
- इसका प्रतिदिन सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर एनर्जी से भर जाता है।
- मखाने का उचित मात्रा में सेवन गुर्दो के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
- यह पाचन तंत्र से लेकर जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है।
- मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए हड्डियों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।
- फूल मखाने में पाए जाने वाले एस्ट्रीजन गुण, दस्त से राहत प्रदान करते है और भूख बढ़ाने में सहायक होते है ।
- रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करने से तनाव और अनिंद्रा की समस्या दूर होती है।
- इसका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रण में रहती है, पाचन क्रिया मजबूत बनती है और ब्लड शुगर में भी सुधर होताहै।
शुगर में मखाने कैसे खाएं | शुगर में मखाने खाने का तरीका
मखाना शुगर में कितना फायदेमंद होता है यह तो आप जान ही चुके है तो आइये अब जानते है शुगर में मखाने खाने के 5 तरीके (Sugar Mein Makhana Khane ke Fayde) |

- सुबह-2 खाली पेट 5-7 मखानो का सेवन करके ऊपर से कम फेट वाला गर्म दूध पी लेने से शरीर को फायदा मिलता है।
- मखानो को दूध में भिगो कर, इन्हे मसलकर, इनका 1 चम्मच पेस्ट बना लें। रोज रात को सोने से पहले ताजा बना हुआ एक चम्मच पेस्ट को 1 ग्लास गर्म दूध में केसर के साथ मिला कर, इसका सेवन करने से आपको अच्छी नींद आएगी ।
- मखाने दूध में उबाल कर, इसमें काजू, बादाम और अखरोट डाल कर, इसका सेवन करना शुगर में भी फायदेमंद होता है।
- मखाने और दूध की खीर बनाकर आप इसका सेवन भी कर सकते हैं।
- भुने हुए मखानो को दही में मिलाकर मखाने का रायता तैयार करके , उसका सेवन भी किया जा सकता है।
ध्यान दे की शुगर में मखाने के फायदे आपको तभी मिलेंगे जब आप संयम के साथ यानि सिमित मात्रा में मखानो का सेवन करे। अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से आपको फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकता है। मखाना की कीमत उसके फायदों से कम ही है |
शुगर में ताकत के लिए क्या खा सकते हैं?
शुगर में ताकत के लिए सबसे बेहतर यही है की आप ताजे मौसमी फलो का सेवन करे, कच्ची सब्जिओ का सेवन करे, सिमित मात्रा में सूखे मेवों का सेवन भी किया जा सकता है जैसे बादाम, काजू, अखरोट और मखाने आदि।
मखाना कैसे खाएं?
मखाने को घी में भूनकर रख ले और सुबह खाली पेट इसका सेवन करे। इसे खीर बनाते समय उसमे मिलाकर, मिठाइयों में ड्राई फ्रूट्स के तौर पर डालकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ लोग मखाने को सब्जियों में डालकर भी इनका सेवन करते है।
Specially For You:-

शुगर के मरीज बादाम और काजू खा सकते हैं
Read More

शुगर में पिस्ता खाने के फायदे | Pista For Diabetes In Hindi
Read More

किशमिश और शहद के फायदे | Kismis Aur Shahad Ke Fayde
Read More

शुगर में काजू के फायदे
Read More

दूध छुहारा खाने के फायदे। रात में दूध के साथ छुहारा खाने के फायदे
Read More

क्या शुगर में अंजीर खा सकते हैं?
Read More

खजूर खाने के नुकसान
Read More

काले खजूर खाने के फायदे
Read More

अजवा खजूर के फायदे | Ajwa Khajoor Benefits in Hindi
Read More

क्या आप जानते है की काजू खाने से आपके शरीर में क्या होता है? | Kaju se Kya Hota Hai?
Read More
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
आम || Aam ke fayde || Uses and Benefits of Mango in Hindi
लहसुन के फायदे, विभिन्न रोगों में उपयोग की विधि | Uses and Health Benefits of Garlic in Hindi